छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

प्रदेश में भाजपा फिर से सरकार बनाने की ओर अग्रसर- नीता पटेरिया

मध्यप्रदेश में मोदी मैजिक के साथ, मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का व्यापक असर

प्रदेश में भाजपा फिर से सरकार बनाने की ओर अग्रसर- नीता पटेरिया - Seoni News

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना ने महिलाओं का मन जीत लिया है । महिलाओं के लिये शिवराज सरकार ने जो योजनाएँ प्रारंभ की है उससे महिलाओं की स्थिती में बड़ा बदलाव आया है जो लोकप्रियता मातृशक्ति के बीच हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बनायी है वह किसी अन्य मुख्यमंत्री की नहीं है । यह बात पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया सिवनी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन के समर्थन विभन्न ग्रामों में महिलाओं से जनसंपर्क के दौरान चर्चा करते हुये कही । उन्होंने कहा कि यह बात चुनावी चर्चा के लिये ही नहीं बल्कि जमीनी सच्चाई है कि शिवराज सरकार की इस जादुई योजना का बारीकी से विश्लेषण किया जाय तो यह योजना शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जबरदस्त लोकप्रिय साबित हुई तथा मातृशक्ति को इसका लाभ हुआ है ।

 

प्रदेश में भाजपा फिर से सरकार बनाने की ओर अग्रसर- नीता पटेरिया - Seoni News
मातृशक्ति से चुनावी जनसंपर्क के दौरान कहा कि मातृशक्ति को भाजपा जहाँ आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिये चिंता कर रही है वही केन्द्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज मातृशक्ति के स्वास्थ्य, उनके सम्मान के लिये जो ऐतिहासिक काम किये है उससे मातृशक्ति में भाजपा के प्रति अपनत्व का और आत्मीय भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में महिलाओं का भारी जनसमर्थन मिल रहा है ।
श्रीमती पटेरिया ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो देश और प्रदेश को एक परिवार मानती है और सभी वर्गो की चिंता करती है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान ने गरीब कल्याण की योजनाएँ प्रारंभ कर गरीबो को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे का काम किया । आदिवासी समाज को पेसा एक्ट के माध्यम से अधिकार संपन्न बनाया, आदिवासी वर्ग की आर्थिक, सामाजिक शैणक्षिक उन्नति के लिये जबरदस्त प्रयास किये । आज स्थिती यह है कि कांग्रेस आदिवासी वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग को भाजपा के विरोध में भडकाकर अपने राजनैतिक हित साधते रही अब अल्पसंख्यक वर्ग भी समझ गया है कि भाजपा जनकल्याण की योजनाएँ बनाकर उनका बड़ा हित करती है और किसी प्रकार भेदभाव नहीं करती । लाड़ली बहना योजना की राशि जैसे सभी वर्गो को प्राप्त हो रही है वैसे ही उन्हें भी प्राप्त हो रही है । इसके साथ प्रधानमंत्री मुफ्त अनाज योजना, आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, आदि योजनाओं का सभी को बराबरी से लाभ प्राप्त हो रहा है ।
श्रीमती पटेरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में पांचवी बार भारी बहुमत से सरकार बनाना सुनिश्चित है कांग्रेस पार्टी की कलई खुल चुकी है । पिछली बार कुछ माह के लिये प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो सभी जनकल्याण की योजनाएँ बंद कर दी गयी थी जनता समझ चुकी है कि इस बार भी कांग्रेस का ऐसा ही इरादा है और कांग्रेस की सरकार आई तो लाड़ली बहना योजना बंद कर देगी जबकि भाजपा की सरकार आने पर महिलाओं को तीन हजार रूपये मिलने की शिवराज सरकार घोषणा कर चुकी है और योजनाओं के लाभ से सभी वर्ग की महिलाएँ उत्साहित है । इसलिये उनका भारी जनसमर्थन भाजपा के साथ है उन्हें इस बात की जानकारी है कि भाजपा की सरकार उन्हें आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने के लिये निरंतर काम कर रही है उनके सम्मान को स्थापित कर रही है जबकि कांगे्रसी भ्रष्टाचार, दलाली, गरीबों को सताने और महिलाओं के सम्मान का ध्यान नहीं रखते । इस आशय की बात श्रीमती पटेरिया ने सिवनी नगर, मरझोर, एवं झिलमिली में मातृशक्ति से चर्चा करते हुये कही और कहा कि सिवनी के विकास के लिये दिेनेश राय मुनमुन के सराहनीय प्रयास रहे है । और उन्होंने आमजनों की हर परेशानी में मदद करने की भावना से जनता की सेवा की है ।
भाजपा के प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन को भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प ले आपका यह वोट कल्याणकारी भाजपा की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार की ताकत बनेगी और सत्ता के माध्यम से सेवा के संकल्प को बल मिलेगा ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button