सिवनीमध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा – एसआईआर लोकतंत्र की मजबूती का अभियान

Bhopal 24 November 2025 भोपाल – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को बैतूल विधानसभा क्षेत्र के कोठीबाजार मंडल एवं गंज मंडल के बूथ अध्यक्षों, बीएलए-2 और पार्षदों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी पात्र एवं वास्तविक मतदाताओं के फॉर्म निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत जमा होना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भाजपा कार्यकर्ता प्रदेशभर में बूथ स्तर पर समर्पणभाव से शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों की सहायता कर रहे हैं।

एसआईआर लोकतंत्र की मजबूती का सबसे प्रभावी साधन है तथा बीएलए-1 व बीएलए-2 भाजपा की चुनावी प्रक्रिया की रीढ़ हैं। — हेमंत खण्डेलवाल

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक के मताधिकार को सुरक्षित करना और उसे मतदान का अवसर उपलब्ध कराना कार्यकर्ता का कर्तव्य है। इस अभियान का लक्ष्य मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटि रहित बनाना है, ताकि ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ की संकल्पना पूर्ण हो सके।

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाएं – बीएलए हैं चुनावी रणनीति के प्रहरी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में मात्र एक त्रुटि भी चुनाव परिणाम में बड़ा अंतर पैदा कर सकती है। इसलिए कार्यकर्ताओं को सूची सत्यापन कार्य में संपूर्ण दक्षता, सटीकता और गंभीरता के साथ जुटना होगा। उन्होंने कहा कि बीएलए केवल सूची भरने वाले नहीं, बल्कि भाजपा की चुनावी रणनीति के प्रहरी हैं। बीएलए अपने शक्ति केंद्रों के अलावा प्रत्येक बूथ पर जाकर मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करें, मंडल एवं बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित करें तथा 04 दिसंबर तक वैध मतदाताओं की सूची जमा करें।

एसआईआर लोकतंत्र को पारदर्शी एवं मजबूत बनाने का अभियान

श्री खण्डेलवाल ने कहा कि मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान केवल तकनीकी कार्य नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र को पारदर्शी एवं मजबूत बनाने का राष्ट्रव्यापी अभियान है। भाजपा कार्यकर्ता बीएलए की सहायता से फॉर्म भरने,

त्रुटि सुधारने और नए मतदाता जोड़ने के कार्य में तेजी लाएं।

उन्होंने कहा कि यदि प्रक्रिया के दौरान किसी भी मतदाता को समस्या आती है,

तो बीएलए तुरंत संबंधित अधिकारी को सूचना दें और समाधान कराएं,

ताकि कोई भी मतदाता परेशान न हो। बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: –

बैतूल नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर,

जिला महामंत्री  महेंद्र सिंह चौहान,

एसआईआर जिला संयोजक कैलाश बंडू धोटे,

विधानसभा संयोजक श्री अरुण श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष 

विकास मिश्रा एवं  विक्रम वैद्य सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

https://www.etvbharat.com/hi/!state/jabalpur-hemant-khandelwal-advice-to-bjp-workers-should-work-with-discipline-madhya-pradesh-news-mps25072000475

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!