बालाघाटमध्यप्रदेशराजनीति

मतदाता सूची का शुद्धीकरण ही सशक्त लोकतंत्र की असली नींव : रामकिशोर कांवरे

भाजपा समनापुर व बालाघाट ग्रामीण मंडल की एसआईआर कार्यशाला संपन्न, जितेन्द्र जित्तु चौधरी को परसवाड़ा विधानसभा का एसआईआर प्रभारी बनाया गया

Balaghat 08 November 2025 बालाघाट यशो:- शुक्रवार को स्थानीय सिंचाई कॉलोनी में आयोजित भाजपा समनापुर और बालाघाट ग्रामीण मंडल की मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर – 2025 कार्यशाला में जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामकिशोर नानो कांवरे ने कहा कि “मतदाता सूची का शुद्धीकरण ही सशक्त लोकतंत्र की असली नींव है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में जुड़ना सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोकतंत्र की नींव और मजबूत हो।
“एक स्वच्छ मतदाता सूची ही स्वस्थ लोकतंत्र की बुनियाद है। भाजपा कार्यकर्ता इस जनजागरण में निर्णायक भूमिका निभाएं।” — रामकिशोर नानो कांवरे, जिलाध्यक्ष भाजपा बालाघाट

जितेन्द्र जित्तु चौधरी को मिली जिम्मेदारी

भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में सहयोग देने के लिए परसवाड़ा विधानसभा से जितेन्द्र जित्तु चौधरी को एसआईआर प्रभारी (बीएलए-1) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यशाला की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ की गई।
बालाघाट में आयोजित भाजपा एसआईआर 2025 कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारी और कार्यकर्ता
मतदाता सूची शुद्धीकरण से ही सशक्त लोकतंत्र संभव : रामकिशोर कांवरे

सार्थक और सारगर्भित प्रयास : हेमेन्द्र क्षीरसागर

भाजपा एसआईआर जिला नियंत्रण कक्ष प्रभारी हेमेन्द्र क्षीरसागर ने कहा कि मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण एक सार्थक और सारगर्भित प्रयास है, जो लोकतंत्र की मजबूती में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने बीएलए कार्यकर्ताओं को बताया कि उन्हें मतदाता सूची में नई प्रविष्टियाँ जोड़ने, त्रुटियाँ सुधारने और अपात्र नाम हटाने की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

नव मतदाताओं को जोड़ने में मदद

भाजपा जिला उपाध्यक्ष किशोर अमूले और महामंत्री डॉ. नरेंद्र भैरम ने नव मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र नामों को हटाने और त्रुटियों को सुधारने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि- हर बूथ पर बीएलए की सक्रिय भागीदारी से मतदाता सूची अधिक पारदर्शी और अद्यतन बन सकेगी।

लोकतंत्र सशक्त करने का लिया संकल्प

कार्यशाला में मौजूद सभी पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान में पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया। इस दौरान किशोर अमूले, डॉ. नरेंद्र भैरम, हेमेन्द्र क्षीरसागर, जितेन्द्र जित्तु चौधरी, सतीश लिल्हारे, गणेश लिल्हारे, संतोष शुक्ला, शंकर बिसेन सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला का संचालन जितेन्द्र जित्तु चौधरी ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे

इस अभियान को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया

https://www.drishtiias.com/hindi/daily-updates/daily-news-editorials/strengthening-democracy-through-special-intensive-revision-of-electoral-rolls

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!