छिंदवाड़ा में भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का विवादित बयान, सोशल मीडिया पर वायरल, बाद में माफी
पाल समाज के कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू की मौजूदगी में बयान, समाज में नाराजगी
भाजपा जिला अध्यक्ष के बयान ने छिंदवाड़ा में बढ़ाई सामाजिक संवेदनशीलता, बाद में माफी
Chhindwara 19 January 2026
छिंदवाड़ा यशो:- पाल समाज के एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का विवादित बयान सामने आया। उनके शब्दों को लेकर ब्राह्मण समाज सहित कई वर्गों में नाराजगी देखी गई। उन्होंने कहा कि छोटे समाज के लोग हमारे ऊपर आकर बैठ जाते हैं, और पंडित समाज का काम पूजा-पाठ और ज्ञान देना है, लेकिन सत्ता हम ही चलाएंगे। यह बयान सांसद बंटी विवेक साहू की मौजूदगी में दिया गया, जिससे मामला और संवेदनशील बन गया।
सोशल मीडिया में वायरल, बाद में माफी और स्पष्टीकरण
जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया में वायरल हुई,
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने अपने बयान पर विवाद स्पष्टीकरण दिया और माफी भी मांगी।
पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि –
उनका उद्देश्य किसी समाज या वर्ग की भावनाओं को आहत करना नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेरा मकसद किसी समाज को ठेस पहुंचाना कभी नहीं रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि –
पिछले वर्ष भी इसी मंच से समाज की एकजुटता पर बात की थी और
उसी संदर्भ में उदाहरण देते हुए कुछ बातें कहीं थीं।
यदि उनके शब्दों से किसी दुख पहुंचा है तो वह इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं।
पत्रकार वार्ता में मौजूद गणमान्य नागरिक
पत्रकार वार्ता के दौरान विजय पांडे,
धर्मेंद्र मिगलानी,
योगेंद्र राणा सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
माफी और स्पष्टीकरण देने के बाद घटना को लेकर समाज में तनाव कम करने का प्रयास किया गया।
नेता से जवाब:
भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने अपने बयान पर विवाद के बाद स्पष्टीकरण और माफी दी। उनका कहना था कि उनका उद्देश्य किसी समाज या वर्ग की भावनाओं को आहत करना नहीं था। इस बयान के बाद सोशल मीडिया और जनमानस में प्रतिक्रिया तेज हुई। अब यह देखना है कि राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर इस मामले का प्रभाव कैसे बनेगा।




One Comment