धर्मराजनीतिसिवनी

श्रीराम महायंत्र का रथ यात्रा का भाजपा ने किया स्वागत 

सिवनी 13 नवंबर
सिवनी यशो:- राम मंदिर अयोध्या (Ram Mandir Ayodhya) के गर्भ ग्रह में स्थापित होने वाले श्रीराम महायंत्र (Shri Ram Mahayantra) की विशाल रथ यात्रा का आज जिला भाजपा (District BJP) द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह रथयात्रा दक्षिण भारत से अयोध्या राम मंदिर पहुंचेगी । इस दौरान नागपुर से सिवनी पहुंची यात्रा का छिंदवाड़ा चौक स्थित गणेश मंदिर में अगवानी की जाकर पूजन व आरती की गई।
श्रीराम महायंत्र का रथ यात्रा का भाजपा ने किया स्वागत  - Seoni News
रथयात्रा के स्वागत एवं पूजन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे सहित श्रीनरेंद्र टांक, दीपक नगपुरे, संजीव मिश्रा, अभिषेक दुबे, शिव सनोडिया, श्रीकांत अग्रवाल, आशीष माना ठाकुर, तरुण टांक, राजू यादव, महेश माना ठाकुर, अरविंद बघेल, अजय गहलोद, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आम श्रद्धालु जन उपस्थित रहे जिन्होंने श्री रामयंत्र का दर्शन लाभ लिया। यह यात्रा गणेश मंदिर से रवाना होते हुए मठ मंदिर, महावीर मढिया,शंकर मढिया एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर, राममंदिर होते हुए जबलपुर की ओर रवाना हुई। 
इस विशाल रथ यात्रा का महावीर मढिया से शंकर मढिया के बीच सब्जी व्यापारी संघ द्वारा आरती, पूजन एवं आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा भी रथयात्रा एवं यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था की गई ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button