मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

सेवा महाआयोजन की तैयारियां तेज, बाहुबली लॉन में बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा

सिवनी में सेवा मेरा योगदान की तैयारियां तेज, बाहुबली लॉन में बैठक

8 अक्टूबर को होगा ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम, चिकित्सा शिविर के साथ मातृशक्ति को स्वरोजगार की सौगात

Seoni 07 October 2026 (दैनिक यशोन्नति के लिये फोटो हरिओम सोनी)

सिवनी यशो:- विधायक दिनेश राय मुनमुन के नेतृत्व में 8 अक्टूबर को बाहुबली लॉन में आयोजित होने वाले ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन में जरूरतमंद नागरिकों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर के साथ मातृशक्ति को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की जाएगी।

तैयारियों की बैठक में व्यवस्थाओं की समीक्षा

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल ने आज बाहुबली लॉन में बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सा शिविर, हितग्राहियों की सुविधा, पंजीयन, मंच एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित कार्यकर्ताओं से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में कार्यक्रम प्रभारी आनंद शर्मा, भाजपा जिला मंत्री पीयूष दुबे, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप राय, मंडल अध्यक्षगण एवं पदाधिकारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. भूपेन्द्र मिश्रा तथा अन्य चिकित्सकगण एवं ओमकला केंद्र के संचालक हरिओम सोनी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय करने तथा शेष व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।

स्वास्थ्य सेवा के साथ स्वरोजगार पर जोर

‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श दिया जाएगा। आयुष्मान कार्ड बनाने सहित नाक-कान-गला, हड्डी, महिला, नेत्र, दंत एवं हृदय रोग की जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। चयनित मोतियाबिंद मरीजों के ऑपरेशन भी कराए जाएंगे।

मातृशक्ति को मिलेगी स्वरोजगार की सौगात

ओमकला केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त मातृशक्ति को 50 सिलाई मशीनें, चयनित प्रशिक्षणार्थियों को ब्यूटी पार्लर किट एवं डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे। इस तरह आयोजन को स्वास्थ्य सेवा के साथ महिला स्वावलंबन से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि आयोजन की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि 8 अक्टूबर को बाहुबली लॉन पहुंचने वाले नागरिकों और हितग्राहियों को सुविधाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।

सेवा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता व्यापक स्तर पर जुटे हुए हैं।

दैनिक यशोन्नति के लिये फोटो हरिओम सोनी

यह भी पढ़े :-

अवैध कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई, एफआईआर के आदेश

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 68वां निःशुल्क नेत्र शिविर आज, किसानों की समस्याओं का भी होगा समाधान

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से नवाजे गए शिक्षक अनिल राजपूत, डॉ. राधाकृष्णन सम्मान से बढ़ाया सिवनी का गौरव

सेवा सेतु अभियान के तहत सौंसर में 66वां नि:शुल्क नेत्र शिविर संपन्न

https://www.bcmch.org/event/free-eye-camp-believers

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!