WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा की सरकार व्यापक जनकल्याण के लिये संकल्पित- संतोष

सिवनी यशो:- भाजपा का संकल्प पत्र मानवीय संवेदनाओं और जनआकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। इसमें विकास को और अधिक गति देने, लोक कल्याण के मार्ग को और अधिक सुधार करने का लक्ष्य समाहित है। कांग्रेस के समय के बीमारू राज्य को विकासशील राज्य की श्रेणी में लाने के बाद अब इसे विकसित प्रदेश के प्रतिमान के अनुरूप ढालने की योजना है। इस संकल्प पत्र में कृषि क्षेत्र, शिक्षा क्षेत्र, चिकित्सा क्षेत्र, के साथ ही समाज के हर वर्ग युवाओं, महिलाओं, वृद्धजनों तथा पिछडों, गरीबों, वंचितों के सपनों को पूरा करने का निश्चय है। आदिवासी भाइयों और किसानों के कल्याण के लिए उठाए जाने वाले कदमों तथा नीतियों का समावेश है। इस आशय की बात भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी द्वारा मध्य प्रदेश के आगामी पांच वर्षों के लिए जारी भाजपा के संकल्प पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कही।
श्री अग्रवाल ने कहा कि,वचन पत्र में मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संकल्पित है। मध्य प्रदेश की मजबूत आधारभूत संरचना के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा सरकार। अटल गृह ज्योति योजना के तहत100 रूपये में 100 यूनिट बिजली देगें। 6 नए एक्सप्रेस वे के साथ 80 रेलवे स्टेशनों का विश्वस्तरीय आधुनिकीकरण होगा।
श्री अग्रवाल ने कहा कि, वचन पत्र में जनजातीय भाई , बहनों के कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित भाजपा सरकार। तेंदूपत्ता खरीदी करेंगे 4000 रूपये प्रति बोरा।
श्री अग्रवाल ने कहा कि, समृद्ध किसान भाजपा की पहचान है। किसानों के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है भाजपा सरकार । गेहूं और धान पर बोनस की व्यवस्था होगी। 2,700 रूपये प्रति क्विंटल पर गेहूं खरीदा जाएगा। 3,100 रूपये प्रति क्विंटल पर धान की खरीद होगी। किसान सम्मान निधि और किसान कल्याण योजना के तहत मिलेंगे 12,000 रूपये ।
श्री अग्रवाल ने कहा कि, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध है भाजपा सरकार। लाड़ली बहनों को आर्थिक मदद के साथ देंगे पक्का मकान । उज्जवला और लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी बहनों को 450 रूपये में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर।
श्री अग्रवाल ने कहा कि,भाजपा उत्तम शिक्षा एवं सक्षम युवा अभियान पर जोर देंगी ।युवाओं के सुरक्षित और उज्जवल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं भाजपा सरकार। हर संभाग में आई आई टी की तर्ज पर बनेगा मध्य प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी। हर परिवार में कम से कम एक सदस्य को मिलेगा रोजगार और स्वरोजगार का अवसर ।
जन-जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सुलभ कराने के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार। हर लोकसभा में मेडिकल कॉलेज स्थापित करके 5 वर्षों में और 2000 सीटें जोड़ेंगे।प्रत्येक जिले में नर्सिंग कॉलेज स्थापित करेंगे।
श्री अग्रवाल ने कहा कि,प्रदेश की अर्थव्यवस्था को अगले 7 वर्ष में 45 लाख करोड़ की बनाएंगे। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने के साथ ही 20 लाख करोड़ के निवेश लाने का लक्ष्य रखा गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!