भाजपा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने समारोह पूर्वक किया पदभार ग्रहण
Seoni 16 January 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनामत्क चुनावों के तहत जिला अध्यक्षों की क्रमश: सूची जारी कर रही है बुधवार को भाजपा ने सिवनी भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर श्रीमती मीना बिसेन का चयन किया है ।
श्रीमती बिसेन ने पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री मंडला सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले,निवर्तमान अध्यक्ष आलोक दुबे सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण के पूर्व नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कार्यकर्ताओं के साथ भगवान गणेश का आर्शीवाद लिया और अपने गृहग्राम के मंदिर में पहुँच कर आदिशक्ति के दर्शन कर पूजा अर्चना की। तत्पश्चात अमर शहीद बिंदू कुमरे की समाधी पर पहुँचकर श्रद्धासुमन अर्पित किये इसके पश्चात जिला भाजपा कार्यालय पर पहुंच कर पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण किया।
श्रीमती मीना बिसेन के अध्यक्ष बनने पर भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकत्र्ताओं एवं शुभचिंतको ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुये भाजपा जिला कार्यालय में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया । पार्टी के निर्देशानुसार श्रीमती मीना बिसेन का स्वागत भाजपा कार्यालय में सभी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं कार्यकत्र्ताओं ने किया ।
श्रीमती बिसेन के अध्यक्ष बनने पर कार्यकत्र्ताअें ने हर्ष व्यक्त किया और पार्टी कार्यालय में उनके स्वागत समारोह में मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें पद प्राप्त करने की कोशिश अनेक पदाधिकारी स्वच्छ मन से करते है और किसी एक पदाधिकारी की नियुक्ति उस पद पर हो जाती है तो सारे दावेदार पदाधिकारी प्रसन्नचित होकर नियुक्त पदाधिकारी को बधाई देकर सम्मान करते है ।
श्री कुलस्ते के साथ ही सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, निवर्तमान अध्यक्ष आलोक दुबे,पूर्व सांसद डां. सिंह बिसेन, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर, पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने स्वागत संबोधन देने हुये नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन को शुभकामनाएँ देते हुये प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में समस्त भाजपा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष गण एवं वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।




