छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

काला चश्मा और आत्मविश्वास कह रहा है हम लोकतंत्र का महापर्व मनाने जा रहे है

तस्वीर वोटिंग से पहले जमकर हो रही वायरल

सिवनी यशो :- जनसंपर्क विभाग ने पहले चरण के लिए मतदान कराने रवाना होते कर्मचारियों की फोटो एक्स अकाउंट में वायरल की है। वायरल फोटो के माध्यम से आमजनों को मतदान के प्रति उत्साहित किया जा रहा है, आमजनों को विश्वास दिलाया जा रहा है कि निर्वाचन आयोग लोकतंत्र के पर्व के लिये पूरी तरह सभी को ध्यान में रखकर व्यवस्थाएँ कर रहा है और मतदान प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने में पूरी तरह गंभीर है । वहीं प्रथम चरण के मतदान के लिये तैयार कर्मचारी कितने उत्साह से मतदान कराने जा रहे है यह भी एक्स अकाउंट पर प्रदर्शित किया जा रहा है । इसी प्रकार का एक फोटो जो बेहद चर्चा में है वह है छिंदवाड़ा जिले की मतदान अधिकारी जो कथाई कलर के सूट में काला चश्मा लगाकर तेज धूप में मतदान सामग्री हाथ में लेकर प्रभुल्लित मुद्रा में आगे बढ़ रही है । वायरल इस तस्वीर के संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिखा है कि  कर्तव्य पथ पर बढ़ते कदम, मतदान कराने चले हम… छिंदवाड़ा जिले में मतदानकर्मी चुनावी ड्यूटी के लिए रवाना।
Woman Polling Officer Photo Viral 

इस वायरल तस्वीर पर प्रशंसा पूर्ण और मजेदार कामेंट भी एक्स युजर्स द्वारा किये जा रहे है । एक ने कहा इतनी प्रसन्नता से मतदान कार्य करने वाले कर्मचारी की तारीफ होना चाहिये।

यहां बता दें कि 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2014 के पहले चरण के लिए मतदान होगा। पहले चरण में मध्यप्रदेश की 06 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। जिसमें छिंदवाड़ा की सीट भी शामिल है ।  तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी बीच एक महिला चुनाव अधिकारी की तस्वीर वायरल हो रही है। मध्य प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी के एक्स अकाउंट से उनकी तस्वीर शेयर की गई है। यह अधिकारी सुशीला कनेश है । वह राज्य सरकार की सहायक ग्रेड-3 अधिकारी हैं और छिंदवाड़ा जिले में आपूर्ति शाखा में पदस्थ हैं और वे लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहाभागिता कर पूरे आत्म विश्वास से आगे बढ़ रही है आप भी इस महापर्व में अपनी सहभागिता कर जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज अदा करें और मतदान केन्द्र में पहुँचकर मतदान करें ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!