छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

नियमित रूप से एक्सरसाइज व योग से रहे स्वस्थ-ब्रह्माकुमारी संस्थान

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए सिगरेट, शराब आदि नशों से हमेशा दूर रहना चाहिए

मण्डला यशो:- ब्रह्माकुमारीज मण्डला के द्वारा विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज के स्थानीय सेवाकेंद्र बस स्टैंड के पीछे स्थित, ब्रह्माकुमारीज मार्ग, ”विश्व शांति भवन” के सभागृह में रखा गया। इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज मण्डला की क्षैत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, पड़ाव वार्ड सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, स्त्री रोग विशेषज्ञ बहन डॉ. नृपिका पथारिया, एनेस्थीसिया भ्राता डॉ. जतिन खातोडख़र,एनेस्थीसिया भ्राता डॉ. प्रवीण उइके, चाइल्ड स्पेशलिस्ट भ्राता डॉ. श्याम रोटेला एवं ब्रह्माकुमार भाई बहनो के साथ स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने सभी अतिथियों का शब्दपुष्पों के माध्यम से स्वागत किया। सभी को विश्व हृदय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी को बताया कि यह कार्यक्रम सभी को जागरूक करने के लिए किए जाते हैं जिससे सभी हृदय से संबंधित बीमारियों के कारण और निवारण को जान सके।
ब्रह्माकुमारी ममता दीदी ने सभी विश्व हृदय दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि सभी को स्वस्थ रहने के लिए तनाव मुक्त रहना चाहिए। हमेशा खुश रहना चाहिए। नियमित रूप से एक्सरसाइज योग व ब्रह्माकुमारी संस्थान में सिखाया जाने वाला राजयोग व मेडिटेशन सभी को करना चाहिए। डॉ. श्याम रोटेला ने सभी को बताया कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए सिगरेट, शराब आदि नशों से हमेशा दूर रहना चाहिए। डॉ जतिन ने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। नमक, शक्कर और तेल का काम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। डॉ नृपिका पथारिया ने कहा कि सारी बीमारियां हमारे मन में तनाव की वजह से होती हैं इसलिए मन को हमेशा शांत रखना चाहिए और ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा सिखाए जाने वाले मेडिटेशन को नियमित रूप से करना चाहिए। डॉ प्रवीण उइके ने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए सभी को नियमित रूप से घूमना,एक्सरसाइज व योगा करना चाहिए। इसके बाद सभी मंचासीन अतिथियों को ईश्वरीय सौगात दी ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button