क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

रिश्वत खोर पटवारी रंगे हाथ पकड़ा गया

छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा जिले के परासिया तहसील कार्यालय में पदस्थ एक पटवारी को पावती बनवाने के नाम पर 7000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया । पटवारी कमल गढ़वाल ने गुलफाम अंसारी न्यूटन निवासी से पावती बनाने के लिये दस हजार रूपये की मांग की थी । गुलफाम पटवारी की नाजायज मांग से परेशान हो गया था और उसने इस बात की शिकायत लोकायुक्त को कर दी । लोकायुक्त की टीम ने गुलफाम अंसारी को सात हजार रूपये देकर पटवारी के पास भेजा पटवारी ने जैसे ही रूपये लिये लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को पकड़ लिया और हाथ धुलवाये जिसमें से गुलाबी रंग का पानी निकला ।
लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को रिश्वत लेने के मामले की कार्यवाही की है । इस कार्यवाही में लोकायुक्त के डीएसपी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!