धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

23 मई को रईस अनीस साबरी बड़ी ज्यारत के उर्स में करेंगे कव्वाली पेश

जिले के सबसे बड़े उर्स का हुआ आगाज़

सिवनी यशो:- हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे शानो शौकत के साथ हजरत मियां मोहम्मद शाह वली रह.अलैह बड़ी ज्यारत वालों का सालाना उर्स 23 मई को मनाया जायेगा। उर्स कमेटी के सदर हाजी सोहेल पाशा, सज्जादा नसीन इमरान पटेल की संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में प्रवक्ता हसीब कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 मई को दरूद ख्वानी, मिलाद शरीफ के साथ उर्स का आगाज़ हो चुका है। 22 मई को शमा महफिल व परचम कुसाई की रस्म अदा की जायेगी। वही 22 मई से संदलों की आमद प्रारंभ हो जायेगी जो 23 मई तक चलेगी। तीन दिवसीय उर्स के आयोजन में 23 मई को भव्य कव्वाली का आयोजन बड़ी ज्यारत में किया गया है जहां पर देश विदेश में अपनी कव्वाली का लोहा मनवा चुके ख्यातिलब्ध देश के सबसे बड़े कव्वाल रईस अनीस साबरी अपनी कव्वाली की शानदार प्रस्तुति देंगे। बड़ी ज्यारत में पहुंचने वाले सर्वधर्म के सभी लोगों के लिए विशेष रूप से लंगर का इंतेजाम किया गया है इस वर्ष दरबार को आकर्षक व मनमोहक ढंग से विशेष साज सज्जा व लाईटों से सजाया गया है जो देखते ही बनती है तीन दिवसीय बड़ी ज्यारत के उर्स में उर्स कमेटी के अध्यक्ष हाजी सोहेल पाशा, सज्जादा नसीन इमरान पटेल, सरपरस्त हाजी शमी अंसारी एवं समस्त बाबा के चाहने वाले लोगों ने सभी लोगों से बड़ी से बड़ी संख्या में उर्स में पंहुचने की अपील की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!