क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

महिला की निर्ममता पूर्वक हत्या

कोतवाली थाना अंतर्गत सीवी रमन वार्ड इलाके में एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की निर्मम रूप से हत्या कर दी बताया जा रहा है महिला के पहले पति की कुछ वर्षों पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद वह दिनेश नाम के व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगी। जानकारी के मुताबिक महिला वैजयंती का वर्तमान में एक 16 साल का पुत्र भी है। महिला के पति की मौत हो जाने के कुछ समय बाद उसकी मुलाकात दिनेश से हुई। दिनेश की शादी नही हुई थी। एक दूसरे के संपर्क में आने के बाद दोनो बिना शादी किए अपनी मर्जी से एक साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। दोनों के परिवार वालो को इस रिश्ते से किसी प्रकार का एतराज नही था। लिव-इन में रहने के कुछ दिनों के बाद जब महिला के रिश्तेदार बिना बुलाए बार बार उसके घर आने आने लगे तो इस बात को लेकर दिनेश और वैजयंती के बीच विवाद शुरू होने लगे। इसी विवाद को लेकर मंगलवार की रात गुस्से में आकर दिनेश ने वैजयंती के सीने में चाकू घोप दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीओपी सिवनी पुरषोत्तम सिंह मरावी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी महिला की हत्या करने के बाद फरार हो गया था। लेकिन कोतवाली पुलिस ने तत्काल खोजबीन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है कोतवाली थाने में मृतका के पुत्र की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है और महिला के पुत्र ने भी अपने बयानों में आरोपी द्वारा महिला के रिश्तेदारों के घर आने जाने को लेकर विवाद का उल्लेख किया है। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए महिला के शव का पीएम करवाया गया है पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है. फिलहाल पुलिस ने गिरफ्त में आये आरोपी के विरुद्ध धारा 302 के तहत अपराध दर्ज किया गया है और आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश भी कर दिया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!