हॉस्टल में हैवानियत! बच्चों के कान में पानी डालकर उठाता है चपरासी, नशे में मारपीट का आरोप
अमरवाड़ा के अनुसूचित जाति-आदिवासी बालक छात्रावास में गंभीर आरोप, छात्रों ने SDM-तहसीलदार से की शिकायत
Chhindwara 30 December 2025
छिंदवाड़ा यशो:- अमरवाड़ा हॉस्टल बच्चों से दुर्व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है, जहां नगर की नई आबादी स्थित सीनियर अनुसूचित जाति-आदिवासी बालक छात्रावास में पदस्थ चपरासी और चौकीदार पर छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। छात्रों का कहना है कि कड़ाके की ठंड में उन्हें कान में पानी डालकर जगाया जाता है और विरोध करने पर मारपीट की जाती है।

कड़ाके की ठंड में क्रूर तरीका
छात्रों ने शिकायत में बताया कि सुबह उन्हें जगाने के नाम पर चपरासी कान में पानी डालता है,
जिससे तेज दर्द होता है।
कई बार लात-घूंसे मारकर उठाया जाता है,
जिससे छात्र मानसिक रूप से भयभीत हैं।
नशे में आते हैं कर्मचारी, गाली-गलौज का आरोप
छात्रों के अनुसार चौकीदार कृष्ण कुमार भलावी और रुपेश भलावी अक्सर शराब के नशे में छात्रावास में आते हैं,
गाली-गलौज करते हैं और बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं।
हॉस्टल में बाहरी महिलाओं को लाने का आरोप
छात्रों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि-
कई बार कर्मचारी छात्रावास में बाहरी महिलाओं को भी लेकर आते हैं,
जिससे छात्र असहज और भयभीत रहते हैं।
SDM-तहसीलदार से की गई शिकायत
इन सभी घटनाओं को लेकर छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों ने SDM और तहसीलदार अमरवाड़ा को लिखित शिकायत सौंपी है।
बच्चों का कहना है कि –
यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे हॉस्टल छोड़ने को मजबूर होंगे।
अधीक्षक ने मानी शिकायत
छात्रावास अधीक्षक ने स्वीकार किया है कि-
दोनों कर्मचारियों के विरुद्ध शिकायतें पूर्व में भी उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी हैं
और उनके द्वारा लगातार अनुशासनहीनता की जा रही है।
“ऊपर तक सेटिंग” की चर्चा
सूत्रों के अनुसार दोनों कर्मचारियों की विभागीय अधिकारियों से कथित सेटिंग होने के कारण अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो पाई है,
जिससे बच्चों पर अत्याचार जारी है।



