Tue, 10 Nov 2026 | 02:51:16 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र

नगरपालिका श्रमिकों का अहित नहीं होने दिया जाएगा : नपाध्यक्ष

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 30, 2025 12:05 am / Post views : 236

नगरपालिका श्रमिकों का अहित नहीं होने दिया जाएगा : नपाध्यक्ष
शेयर करें:

Balaghat 29 August 2025
बालाघाट यशो:-  भारतीय मजदूर संघ के आव्हान पर नगर पालिका श्रमिकों ने 29 अगस्त को वेतन विसंगतियों और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की थी। नगर पालिका कार्यालय के सामने धरने पर बैठे श्रमिकों से नपाध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, सीएमओ बी.डी. कतरोलिया एवं परिषद सदस्यों ने चर्चा की। श्रमिकों की मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई।

श्रमिकों के योगदान को सराहा

नपाध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर ने कहा कि नगर पालिका परिषद श्रमिकों का अहित नहीं होने देगी। नगर की स्वच्छता, जलप्रदाय और प्रकाश व्यवस्था में श्रमिक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके परिश्रम से ही शहर स्वच्छ और व्यवस्थित रहता है।

श्रमिकों की 5 सूत्रीय मांगें

नगर पालिका ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार -

अकुशल श्रमिक को 391, अर्धकुशल को 424, कुशल को 470 और उच्च कुशल श्रमिक को 527 रुपये प्रतिदिन भुगतान किया जाएगा

। वहीं विद्युत, जलप्रदाय और फायर शाखा कर्मचारियों के लिए सुरक्षा जीवन बीमा कराने पर सहमति बनी।

[caption id="attachment_34338" align="alignnone" width="300"]"बालाघाट नगरपालिका में नपाध्यक्ष ने श्रमिकों को आश्वासन देते हुए हड़ताल समाप्त कराई" लाघाट में नपाध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा कर हड़ताल समाप्त कराई।[/caption]

राजनीतिक उपयोग पर आपत्ति

नपाध्यक्ष ने कहा कि श्रमिकों की मांगें जायज हैं, लेकिन हड़ताल के मंच का राजनीतिक उपयोग अनुचित है। कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया, जिसकी निंदा की गई।

गौरव दिवस पर मिलेगा सम्मान और सौगात

उपाध्यक्ष योगेश बिसेन ने कहा कि 2026 के गौरव दिवस पर श्रमिकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए नगरपालिका सदैव तत्पर है।

श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा का भरोसा

सभापति समीर जायसवाल एवं परिषद सदस्यों ने आश्वासन दिया कि -

श्रमिकों की सभी जायज मांगों को परिषद में रखकर निराकरण किया जाएगा।

श्रमिकों को उनके अधिकार समय-समय पर मिलते रहेंगे।

भामसं की भूमिका

भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि -

परिषद के साथ सार्थक चर्चा के बाद 5 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी।

इसके बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई और 30 अगस्त से श्रमिक काम पर लौट आएंगे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष