तहसील कर्मचारी के 51 सूत्री मांगों को लेकर किया धरना आंदोलन कर सौंपा ज्ञापन.
Chhindwara 07 February 2025
छिंदवाड़ा यशो: -(अमरवाड़ा) मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में दिनांक 7 फरवरी, 2025, दोपहर 2:00 बजेअनु विभागीय राजस्व तहसील कार्यालय, अमरवाड़ा प्रांगण में महत्वपूर्ण धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें 51 सूत्री मांगों जैसे सभी संवर्ग के कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन, पदोन्नति, पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षक साथियों की नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता दिए जाने, लिपिक को मंत्रालय के समान समय मान वेतनमान एवं ग्रेड पे में सुधार किए जाने, सभी संवर्गों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिए जाने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कार्यलय सहायक पदनाम दिए जाने ग्रेड पे में परिवर्तन किए जाने, कोटवार, दैनिक वेतन भोगी ,स्थाई कर्मी, अंशकालीन कर्मचारी आदि को नियमितीकरण किए जाने ,लंबित महंगाई भत्ता भुगतान आदि को लेकरधरना आंदोलन में समस्त कर्मचारियों ने अपने शासकीय कार्य को छोड़कर, सम्मानजनक वेतन सुविधा पाने के लिए
अमरवाड़ा तहसील कर्मचारियों और विभिन्न संगठनों के अध्यक्षों सदस्यों सहित अपने अधिकारों के लिए तहसील प्रांगण में धरना दिया धरना कार्यक्रम पश्चात अपनी मांगों को लेकर एसडीएम हेमकरण धुर्वे को ज्ञापन सौंपा ।
धरना कार्यक्रम मेतहसील कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ललित कुमार दुबे, सतपाल डेहरिया, रजनीश कुमार वर्मा, राम कुमार विश्वकर्मा, दीपक डोले, दुर्गेश वर्मा ,हरिशंकर ठकरिया, राम सोनी, घनश्याम सोलकिया, अरुणेश मरकाम एवं समस्त कर्मचारी गणों ने प्रदर्शन में जोर-जोर से भाग लेकर प्रदर्शन को संपन्न कराया ।



