मध्यप्रदेशसिवनी
प्रधानमंत्री कालेज ऑफ एक्सिलेंस सिवनी में मनाया जनजातिय गौरव दिवस
Seoni 07 February 2025
सिवनी यशो:- म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी में दिनांक 07/02/2025 को जनजातिय गौरव दिवस के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एम.सी. सनोडिया विशिष्ठ अतिथि श्यामसिंह कुमरे, मुख्य अतिथि नाथूराम धुर्वे एवं जनभागीदारी अध्यक्ष अजय ”बाबाÓÓ पाडेण्य द्वारा द्वीप प्रज्जवलन कर मां सरस्वती मूर्ति माल्यापर्ण पुष्पगुच्छ अर्पित कर प्रारंभ हुआ।
विशिष्ठ अतिथियों का स्वागत के पश्चात् लोक नृत्य की प्रस्तुति छात्रा द्वारा दी गई। कार्यक्रम संयोजक द्वारा आदिवासी गौरव दिवस की प्रस्तावना तथा मुख्य वक्ता माननीय श्यामसिंह कुमरे का वक्तव्य दिया गया जिसमें आदिवासी लोकनायकों, लोकनायिका तथा गोड़वाना इतिहास का विस्तृत योग्यदान के बारे में प्रकाश डाला गया एवं मुख्य अतिथि उद्बोधन, संस्था प्रमुख का उद्बोधन, विद्यार्थियों के मध्य आरआरआर फिल्म के गीत प्रर्दशन तथा भव्य प्रर्दशनी का आयोजन किया गया। प्रर्दशनी में लोकनायकों, लोकनायिकाओं की झाकी देखकर विद्यार्थी लाभान्वित हुये तथा अंत में राष्ट्रगान एवं आभार प्रर्दशन कार्यक्रम नोडल डॉ. सविता मसीह के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. पूनम ठाकुर धुर्वे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका डॉ. सीमा मर्सकोले, डॉ. लीडिया कुमरे, डॉ. ज्योत्सना नावकर, डॉ. श्यामसिंह राहंगडाले, डॉ. ज्योति कुमरे, प्रो. सुरेन्द्र सिंह अलावा, के. सी. राउर दिनेश वर्मा, पुष्पेन्द्र धुर्वे, अमितोष सनोडिया, छाया राय, महेन्द्र परते, उमाशंकर वर्मा आदि का सराहनीय योग्यदान रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार व विद्यार्थियों की सत्-प्रतिशत उपस्थिति रही।







