मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का छपारा में भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने अल्प समय के लिए छपारा में आगमन कर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों से की बातचीत

छपारा में राव उदय प्रताप सिंह का स्वागत
Seoni 27 February 2026 सिवनी / छपारा यशो:- मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह (परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग) का छपारा में भव्य स्वागत हुआ। यह स्वागत श्रीमती नीता पटेरिया के निवास पर दोपहर 2 बजे किया गया, जहां मंत्री जी का तिलक, शाल, श्रीफल और पुष्प माला से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मंत्री जी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उपस्थित नेताओं में पूर्व सांसद एवं विधायक श्रीमती नीता पटेरिया, डॉ. हरी पटेरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवनीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती निशा सुरेश पटेल, डॉ. पारस पटेरिया, सुरजीत राय महामंत्री, राघवेंद्र पाठक, पंकज जोलदेव, स्वर्णिम साहू, सार्थक अग्रवाल, दीपक तंतु बाय सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंत्री जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से प्रदेश के विकास और भाजपा के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। इस अवसर पर सभी ने मंत्री जी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से उत्साहपूर्ण स्वागत किया। https://www.mpinfo.org/Home/Frm_MinisterDetails_Info?id=%C2%B1%C2%B2%C2%B0

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!