क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

खड़े ट्रक से टकराई कार भाई – बहिन की मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग 44 छपारा बाईपास के समीप सड़क हादसा

सिवनी यशो: -सिवनी जिले के छपारा बाईपास राष्ट्रीय राज्यमार्ग 44 में एक कार सड़क के किनारे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार भाई और बहिन की मौके पर मौत होगयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल है । जानकारी मिलने पर छपारा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शवों को निकाल कर छपारा अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में घायल एक व्यक्ति का छपारा अस्पताल में इलाज जारी। छपारा थाना प्रभारी सौरभ पटेल ने बताया की सिवनी जिले के बरघाट थाना अंतर्गत ग्राम गोरखपुर निवासी चंद्रप्रकाश बिसेन 55 साल अपने साले ग्राम सरेखा निवासी बसंत पटले 32 साल के साथ अपनी पत्नी ई ब्रिंदा जो की कटनी में शिक्षा विभाग में शिक्षिका के पद पर पदस्थ है को कटनी से लेकर आ रहे थे । जब वह सुबह लगभग 5 बजे छपारा बाईपास के पास पहुँचे तो उनकी कार एक खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। जिससे ई ब्रिंदा व उसके भाई बसंत पटले की मोके पर मौत हो गई। वही चंद्रप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए छपारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ कर घटना के बाद ट्रक लेकर फरार हुये चालक की पुलिस तलाश कर रही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!