क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

कंटेनर और यात्री बस में भिड़ंत, 06 व्यक्ति घायल

 सोनाडोंगरी के पास की घटना,बंडोल पुलिस जांच में जुटि

सिवनी यशो:-जिले के बंडोल थाना अंतर्गत शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 44 सोनाडोंगरी अशोक लीलैंड के पास एक सड़क हादसा हो गया। जहां यात्री बस और कंटेनर में टक्कर हो गई। इस हादसे में लगभग आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार स्क्रञ्ज की बस सिवनी से जबलपुर जा रही थी। उसी समय अशोक लीलैंड के पास कंटेनर चालक कंटेनर को रिवर्स कर रहा था। जहां दोनों में टक्कर हो गई। इस घटना में बस में सवार लगभग आधा दर्जन लोगों को मामूली चोटें आ गई। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने बंडोल पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घटनाक्रम की पुलिस जांच कर रही है। बंडोल थाना प्रभारी राजेश कुमार दुबे का कहना है सोनाडोंगरी ग्राम के पास यात्री बस और कंटेनर में भिड़ंत हो गई। इसमे लगभग 6 लोगो को मामूली चोट आई हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button