WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

भक्तिधाम दरबार में सात दिवसीय एक्युप्रेशर थैरपी चिकित्सा शिविर का आयोजन

सिवनी यशो:- नगर के सिंधी कॉलोनी स्थित भक्तिधाम बाबा पेसुराम सनातन मंदिर में श्री संत बाबा जियलदास मेमोरियल समिति धर्मार्थ औषधालय एवं पूज्य सिंधी पंचायत सिवनी के तत्वाधान में सात दिवसीय एक्यूप्रेशर थेरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है जहाँ शुक्रवार को इसका शुभारंभ किया गया पहले दिन ही विभिन्न बीमारियों से ग्रसित लोग इस थेरेपी का लाभ ले रहे है। इस शिविर में 200 से ज्यादा लोगो ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
भक्तिधाम दरबार के महंत बाबा संतूराम, बाबा चेलाराम एवं सिंधी पंचायत के अध्यक्ष उद्धवदास आसवानी ने जानकारी दी कि भक्तिधाम दरबार में 29 दिसंबर से 04 जनवरी तक सुबह 9 बजे से 1 बजे तक व शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक दो सत्रों में सुजोक वाईब्रेशन थेरपी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है. इस शिविर में सिर का दर्द, आंखों की बीमारी, दमा, लकवा, कमर दर्द जैसी बीमारी पर इलाज किया जा रहा है। इस शिविर का लाभ लेने के लिए लगभग 200 से ज्यादा लोग अभी लाभ ले रहे है, इस शिविर के लिए विशेषज्ञ गोरधन चौधरी (एम डी)बी. चौधरी (एमडी) तथा ओमप्रकाश चौधरी (एमडी) जोधपुर राजस्थान से उपलब्ध हुए है. इस शिविर का लाभ अधिक से अधिक मरीजों से लेने का आहवान श्री संत बाबा जियलदास मेमोरियल समिति धर्मार्थ औषधालय ने किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!