खेलछिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

पांजरा में सांसद कप की विजेता बनी चन्दनगांव की टीम

सांसद सोमवार को देर रात वितरित किए पुरूस्कार

Chhindwara 01 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- ग्राम पांजरा में सांसद कप प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले के साथ समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में चंदनगांव की टीम विजेता रही, जिसे सांसद बंटी विवेक साहू ने पुरूस्कार स्वरूप 51 हजार और ट्राफी दी।

इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया और इस तरह के आयोजन आगे भी निरंतर किए जाने की बात कही। उन्होंने ने कहा कि पांजरा जैसे छोटे से गांव में डे नाईट क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया जाना सराहनीय है। हमारे द्वारा निरंतर गांवों और शहरों में छुपी प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले दिनों जिलेभर में सांसद महाकुंभ का आयोजन किया गया जिसमें लाखों खिलाडिय़ों ने भाग लेते हुए अपनी पतिभा का परिचय दिया जिसमें से आज कई खिलाड़ी नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर रहे है।

कुल 32 टीमों ने लिया स्पर्धा में भाग

एकता क्लब पांजरा द्वारा आयोजित सांसद कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 32 ग्रामीण टीमों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम पुरुस्कार 51 हजार व ट्राफी, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार व ट्राफी रखी गई थी। इस टूनामेंट में 9 खिलाड़ी एक पंचायत से होना अनिवार्य था, दो खिलाड़ी बाहर के हो सकते थे।

रोमांचक मुकाबले में जीती चंदनगांव की टीम

जिसमें फाइनल में पांजरा और चंदनगाव के बीच मुकाबला हुआ। चंदनगाव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित 12 ओवर में 89 रन बनाए। जिसमें मोहित ने 31 रन की पारी खेली, अखिलेश ने 3 व राघवेंद्र ने 2 विकेट लिए, जवाब में पांजरा 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान में 71 रन ही बना पाई। राघवेंद्र ने 39 रन की पारी खेली वहीं आदि ओर अमन ने दो दो विकेट लिए, 18 रन से चंदनगाव ने यहां मुकाबला जीत कर सांसद कप अपने नाम किया। मेन ऑफ द मैच राघवेंद्र रघुवंशी, बेस्ट बैट्समैन रोहित काला, बेस्ट फील्डर हार्दिक, बेस्ट बॉलर आदि, बेस्ट कीपर संदीप, मैन ऑफ द सीरीज भूपेंद्र ठाकुर को दी गईं।

आज से 19 धार्मिक क्षेत्रों में शराब विक्रय बंद

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!