मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के प्रभार में बदलाव

प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए जारी हुए आदेश

सिवनी यशो:-  सिवनी जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शीतला पटले द्वारा तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के प्रभार में आंशिक परिवर्तन के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

 प्रमुख प्रभार परिवर्तन

  • नायब तहसीलदार शनिपाल शाह परतेती को तहसीलदार नजूल सिवनी के साथ प्रभारी तहसीलदार कुरई (न्यायिक) का दायित्व

  • हिमांशु कौशल को नायब तहसीलदार कुरई (न्यायिक एवं गैर-न्यायिक)

  • सतीश चौधरी को नायब तहसीलदार सिवनी (वृत्त बंडोल – न्यायिक) व गैर-न्यायिक कार्य

  • राधिका पाठक को नायब तहसीलदार सिवनी भाग-1 (न्यायिक)

इसी क्रम में धर्मराज तुरकर को नायब तहसीलदार बरघाट (गैर न्यायिक) एवं वृत्त गंगेरुआ (न्यायिक), कुंवरलाल राउत को नायब तहसीलदार केवलारी (गैर न्यायिक) एवं वृत्त पलारी (न्यायिक) तथा धीरूलाल परते को नायब तहसीलदार घंसौर (गैर न्यायिक) एवं वृत्त कहानी (न्यायिक) का प्रभार सौंपा गया है।

इसके अतिरिक्त अखिलेश कुशराम को नायब तहसीलदार लखनादौन (गैर न्यायिक) एवं वृत्त धूमा (न्यायिक) तथा रामसेवक कोल को नायब तहसीलदार छपारा (गैर न्यायिक) एवं वृत्त चमारीखुर्द (न्यायिक) का दायित्व दिया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी अपने मूल दायित्वों के साथ न्यायालयीन एवं गैर-न्यायालयीन कार्यों का समुचित निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!