छिंदवाड़ाराजनीति

26 मार्च को चौरई व चांद ब्लॉक कांग्रेस की होगी बैठक

जिला कांग्रेस अध्यक्ष होंगे सम्मिलित

Chhindwara 22 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- कांग्रेस की ब्लॉक इकाइयों को सक्रिय करने के साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपकर उन्हें जमीनी स्तर पर जुटाने में जुटी कांग्रेस ब्लॉक, क्षेत्रीय और फिर बूथ स्तर पर अपना ध्यान क्रेन्द्रित करेंगी। आगामी दिवस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चौरई विधानसभा क्षेत्र में आयोजित दो बैठकों में सम्मिलित होकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे दिनांक 26 मार्च 2025 को चौरई विधानसभा क्षेत्र के चौरई ब्लॉक कांग्रेस एवं चांद ब्लॉक कांग्रेस की आयोजित बैठक में उपस्थित होंगे। अपने पूर्व निर्धारित समयनुसार दोपहर 01 बजे चांद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की आयोजित बैठक में उपस्थित होंगे। इस बैठक में चौरई विधानसभा प्रभारी  अशोक तिवारी, विधायक  सुजीत चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष  पृथ्वीराज पटेल एवं पर्यवेक्षक  शैलेष दीक्षित व  महेश धुर्वे सहित चांद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण की उपस्थिति में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करने के साथ ही नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जावेंगे।

चौरई ब्लॉक कांग्रेस की बैठक दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगी जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की जावेगी। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। आयोजित बैठक में चौरई विधानसभा प्रभारी  अशोक तिवारी, चौरई विधायक  सुजीत चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष तीरथ ठाकुर व पर्यवेक्षक  गोविंद बिजौलिया सहित चौरई ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!