बालाघाट

सरकारी आवास से मोह नहीं छूट रहा, एस डी एम ने दिया खाली करने का नोटिस

सेवानिवृति के वर्षो बाद भी खाली नहीं कर रहे सरकारी आवास, सेवारत कर्मचारी रह रहे किराये के आवासों में

Balaghat 22 March 2025
बालाघाट यशो:- बालाघाट में कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारी वर्षों पूर्व सेवा निवृत्त हो चुके है परंतु उनका सरकारी आवासों से मोह नहीं छूट रहा है । उन्होंने अपने निजी माकान भी बना लिये है परंतु उन्हें वे किराये से चला रहे है और सरकारी आवास खाली करने को तैयार नहीं हैं, जिससे नए अधिकारियों और कर्मचारियों को किराये के मकान लेकर रहना पड़ रहा है ।

बालाघाट में निरीक्षण गृह खलासी क्वार्टर से लेकर संजय सरोवर कॉलोनी और बाघ कॉलोनी तक ऐसे कई सरकारी क्वार्टर हैं जिन पर अब भी सेवानिवृत्त कर्मचारी जमे हुए हैं. हनीफ खान, पूनालाल भंडारी, सूरजलाल बिसेन, नारायण बनवाले, संजय श्रीवास्तव, गिरीश व्यास, प्रमिला नागेश्वर, कुंदनराव और अन्य को एसडीएम गोपाल सोनी ने नोटिस जारी कर स्पष्ट कर दिया है—23 मार्च के बाद अनधिकृत कब्जे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

जबरन सरकारी आवासों में जमे हुये सेवा निवृत कर्मचारियों की शिकायत की गयी थी इस शिकायत के पश्चात सेवानिवृत कर्मचारियों को कानूनी रूप से सुनवाई का पूरा अवसर दिया गया। . शिकायत वर्ष 2023 में ही की गई थी लेकिन विधानसभा और लोकसभा चुनाव, फिर वर्षा ऋतु के चलते कार्रवाई टलती रही । अब एसडीएम की विशेष टीम इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी और यदि ज़रूरत पड़ी तो बकाया किराया भी वसूला जाएगा.

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!