सिवनीमध्यप्रदेश

पटवारियों की 5 सूत्रीय मांगें विधानसभा तक पहुंचेंगी: विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ को सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री तक प्रमुखता से मामला रखने का आश्वासन, वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

दिनेश राय मुनमुन पटवारी संघ ज्ञापन, 5 सूत्रीय मांगें CM तक पहुंचाने का आश्वासन

Seoni, 18 July 2026
सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ को शनिवार को मध्यप्रदेश पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। बारापत्थर स्थित विधायक कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने प्रदेशभर के पटवारी संवर्ग की 5 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा की।

पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम संबोधित ज्ञापन विधायक को सौंपते हुए मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।

विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ ने आश्वस्त किया कि वे पटवारी संघ की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखेंगे और उनके समाधान का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुदेश ठाकुर, सचिव हिमांशु तिवारी, राजीव कुमार सनोडिया, अनिल धुर्वे, मुकेश सरयाम, मनु प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में पटवारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सिवनी में विधायक दिनेश राय मुनमुन को 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते मध्यप्रदेश पटवारी संघ के पदाधिकारी
बारापत्थर स्थित विधायक कार्यालय में विधायक दिनेश राय मुनमुन को ज्ञापन सौंपते मध्यप्रदेश पटवारी संघ के पदाधिकारी।

निर्माणाधीन आदिवासी समाज भवन का किया निरीक्षण

विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ ने इसके बाद ग्राम चूनाभट्टी पहुंचकर आदिवासी समाज के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

सिवनी में विधायक दिनेश राय मुनमुन को 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते मध्यप्रदेश पटवारी संघ के पदाधिकारी
बारापत्थर स्थित विधायक कार्यालय में विधायक दिनेश राय मुनमुन को ज्ञापन सौंपते मध्यप्रदेश पटवारी संघ के पदाधिकारी।

सेलुआ और सिलादेही में किया वृक्षारोपण

विधायक ने ग्राम सेलुआ में ग्रामीणों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद वे ग्राम सिलादेही स्थित श्री द्वारिकाधीश राधाकृष्ण मंदिर पहुंचे, जहां दर्शन-पूजन कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मंदिर परिसर में समिति के पदाधिकारियों, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के साथ पौधारोपण कर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दोहराया।

यह भी पढ़े :-
बैठक में उठा था जेई हटाने का मुद्दा, कार्रवाई अब तक शून्य! भाजपा कार्यकर्ताओं में बढ़ रही नाराजगी

जनसहयोग बना बच्चों की ताकत: 80 विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री, बढ़ा स्कूल का नामांकन

बच्चों की मांग पर फिर लौटी ‘बच्चा गैंग’! 17 जुलाई से छिंदवाड़ा के श्रीयांश सिनेमा में दोबारा होगी रिलीज

4 साल में 44 विकास कार्य: विवेकानंद वार्ड में विकास का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच पहुंचे पार्षद राजेश ‘राजू’ यादव 

https://pointermedia.in/public/news.php?id=2759

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button