चौरसिया महिला समिति सांसद विवेक बन्टी साहू का सम्मान करेगी
सांसद बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरूषों का सम्मान करेंगे,कार्यक्रम चौरसिया मंगल भवन 3 जनवरी को होगा
Chhindwara 30 December 2024
छिंदवाड़ा यशो:- चौरसिया महिला समिति द्वारा नववर्ष मिलन समारोह 3 जनवरी को चौरसिया समाज के मंगल भवन में आयोजित किया गया है। नववर्ष मिलन समारोह में नवनिर्वाचित सांसद बंटी विवेक साहू का स्वागत एवं अभिनन्दन किया जावेगा।
महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रक्षा मुकेश चौरसिया, सचिव श्रीमती आशा रामकृष्ण चौरसिया एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती किरण अनिल चौरसिया द्वारा 70 वर्ष से ऊपर महिलाओं एवं पुरूषों का सम्मान किया जावेगा।
मीडिया प्रभारी श्रीमती नेहा पंकज चौरसिया ने बताया कि कार्यक्रम में समाज की प्रगति उन्नति और संगठनात्मक विषयों पर परिचर्चा होगी। समाज की प्रचार सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य ने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेवे। पदाधिकारी श्रीमती कल्पना नरेन्द्र चौरसिया श्रीमती रूचिका आशीष चौरसिया, श्रीमति स्मिता हेमेन्द्र चौरसिया, श्रीमती कविता सुरेश चौरसिया, श्रीमती संगीता महेश चौरसिया, श्रीमती शानू विपिन चौरसिया, श्रीमती पश्मा गौरव चौरसिया, श्रीमती पूजा मोन चौरसिया, श्रीमती नीरज चौरसिया, श्रीमती मोनिका अजय चौरसिया ने बताया कि कार्यक्रम के बाद स्वरूचि भोज का आयोजन किया गया।



