छिंदवाड़ामध्यप्रदेशव्यापार

नगर पालिका की 35 दुकानो पर चला प्रशासन का बुलडोजर

शासन द्वारा बांध रोड पर हटाया गया  अतिक्रमण

Chhindwara 30 December 2024

छिंदवाड़ा यशो:- नए वर्ष आने को है एवं पुराने वर्ष को अलविदा शहर जुन्नारदेव में अनोखे ढंग से किया गया शहर जुन्नारदेव का बाजार व्यापार की स्थिति खत्म होने को है दूसरी ओर जुन्नारदेव में बांध रोड अंबेडकर चौक से लेकर बांदा तक करीब 35 दुकाने आज ध्वस्त कर दी गयी । दुकानदारों को यह दुकाने नगर पालिका द्वारा निर्माण कर नीलामी की गई थी परंतु इन सभी सभी दुकानों को शासन ने अवैध घोषित कर तोडऩे का आदेश दिया था और शासन ने इन सभी दुकानदारों को 24 घंटे का नोटिस दिया था सोमवार की सुबह से शासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रारंभ की गयी और करीब 10 से 15 जेवीसी लगाकर इन सभी दुकानों को डिस्मेंटल किया जा रहा है । व्यापारियों ने शासन से गुहार लगाई थी कि यह दुकाने सभी नगर पालिका द्वारा दी गई है तथा हम सभी ने दुकानों का किराया हर महीने नगर पालिका को देते है। सभी दुकानदारों ने शासन से गुहार भी लगाई पर उन्हें किसी प्रकार की राहत नहीं दी गयी ।

जुन्नारदेव से तामिया की ओर जाने वाली सड़क एमपीआरडी सी द्वारा निर्माणाधीन है बांध रोड पर ओवर ब्रिज बन रहा है जिसके लिये शासन ने आज सभी दुकानें जेबीसी द्वारा डिस्मेंटल किया। । अब देखना यह होगा कि यह सभी दुकानदार अपना व्यवसाय कहां करेंगे नगर पालिका इन सभी दुकानदारों को दुकानो की कैसी व्यवस्था देती है । फिलहाल तो सभी दुकानदारों की आजीविका का साधन ही खत्म हो चुका है सभी व्यापारी अब अपना व्यापार कहां और कैसे करेंगे यह विचारणीय है। सुरक्षा की दृष्टि से दुकानों पर बुलडोजर चलाने के दौरान बड़ी मात्रा में पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!