शाकाहारी भोजन में मांस परोसने पर होटल सील, यात्रियों की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई
धार्मिक भावनाओं को ठेस और खाद्य सुरक्षा में लापरवाही पर प्रशासन सख्त
छिंदवाड़ा होटल सील: शाकाहारी भोजन में मांस मिलने पर कार्रवाई
Chhindwara 06 April 2026 छिंदवाड़ा यशो:- जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागपुर रोड स्थित एक होटल को सील कर दिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब शाकाहारी भोजन में मांस का टुकड़ा पाए जाने की गंभीर शिकायत सामने आई।
शाकाहारी थाली में निकला मांस का टुकड़ा
जानकारी के अनुसार नागपुर से भोपाल की ओर जा रहे तीन यात्री—चंद्रप्रकाश शर्मा, संदीप सेन एवं विजेंद्र सिंह—पांढुर्णा के मोरडोंगरी स्थित होटल हाईवे सेंटर पाइंट में भोजन के लिए रुके थे। उन्होंने शाकाहारी भोजन का ऑर्डर दिया, लेकिन परोसी गई सब्जी में मांस का टुकड़ा मिलने से वे स्तब्ध रह गए।
होटल प्रबंधन पर जताई नाराजगी, थाने में की शिकायत
घटना के बाद यात्रियों ने होटल प्रबंधन के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की और धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचने का आरोप लगाते हुए पांढुर्णा कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी की बड़ी कार्रवाई, छिंदवाड़ा होटल सील
मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी रूपराम सनोडिया ने होटल हाईवे सेंटर पाइंट, नागपुर रोड मोरडोंगरी पांढुर्णा को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। साथ ही होटल के रजिस्ट्रेशन को निरस्त करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
स्वास्थ्य और आस्था से खिलवाड़ पर सख्ती
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसी घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की लापरवाही पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
बड़ा सवाल: क्या अन्य होटलों में भी खाद्य गुणवत्ता और शुद्धता की नियमित जांच हो रही है?
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE_295%E0%A4%8F






