छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

शेषराव यादव के पुत्र के आशीर्वाद समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वर–वधू को दिया आशीर्वाद, छिंदवाड़ा में जुटे कई वरिष्ठ नेता

प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल और सांसद लता वानखड़े भी रहे उपस्थित

Chhindwara, 09 December 2025
छिंदवाड़ा यशो :-जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव एवं श्रीमति विजया यादव के सुपुत्र विशेष यादव तथा पुत्रवधु सौ.का. रुक्मणी के शुभ विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित आशीर्वाद समारोह में मंगलवार को मुख्यमंत्री (CM) डॉ. मोहन यादव छिंदवाड़ा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वर–वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छिंदवाड़ा में आशीर्वाद समारोह में वर–वधू को आशीर्वाद देते हुए
CM मोहन यादव पहुंचे छिंदवाड़ा, शेषराव यादव के पुत्र के आशीर्वाद समारोह में दी शुभकामनाएँ

कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल, सांसद लता वानखड़े, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, पूर्व मंत्री नाना मोहोड़ सहित विभिन्न जिलों से आए भाजपा नेता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आशीर्वाद समारोह में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति से कार्यक्रम का माहौल गरिमामय हो गया। सभी अतिथियों ने नवविवाहित दंपत्ति को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

https://www.patrika.com/khajuraho-news/cm-mohan-yadav-announces-construction-of-a-new-5-star-hotel-20160924

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button