Sun, 25 Oct 2026 | 06:31:12 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
भक्तिमय हुआ वातावरण, हजारों श्रद्धालु कर रहे पुण्य लाभ अर्जित दुर्गा उत्सव समितियों का परिश्रम और समर्पण उत्सव को बनाता है ऐतिहासिक: विधायक दिनेश राय मुनमुन सिवनी में भाजपा ने फूंका ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का बिगुल, मंडल स्तर तक बनेगी टोली छिंदवाड़ा में भाजपा की बैठक आज, धर्मेंद्र मिगलानी को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सिवनी में टाटा मोटर्स के नए कार शोरूम और वर्कशॉप का शुभारंभ नरवाई जलाई तो खेत की ताकत होगी कमजोर! तीन विकासखंडों में किसानों ने लिया ‘खेत बचाओ’ का संकल्प बगदरी में किसानों ने लिया संकल्प खेत के केले से बना ब्रांड, अब बाजार में चिप्स और नमकीन की पहचान बनाने में जुटीं ज्योति ठाकुर गांव में पहुंचा प्रशासन तो खुलीं समस्याओं की परतें, स्वच्छता में लापरवाही पर नोटिस भोपाल में अभाविप का विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन, ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ का दिया संदेश भक्तिमय हुआ वातावरण, हजारों श्रद्धालु कर रहे पुण्य लाभ अर्जित दुर्गा उत्सव समितियों का परिश्रम और समर्पण उत्सव को बनाता है ऐतिहासिक: विधायक दिनेश राय मुनमुन सिवनी में भाजपा ने फूंका ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का बिगुल, मंडल स्तर तक बनेगी टोली छिंदवाड़ा में भाजपा की बैठक आज, धर्मेंद्र मिगलानी को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सिवनी में टाटा मोटर्स के नए कार शोरूम और वर्कशॉप का शुभारंभ नरवाई जलाई तो खेत की ताकत होगी कमजोर! तीन विकासखंडों में किसानों ने लिया ‘खेत बचाओ’ का संकल्प बगदरी में किसानों ने लिया संकल्प खेत के केले से बना ब्रांड, अब बाजार में चिप्स और नमकीन की पहचान बनाने में जुटीं ज्योति ठाकुर गांव में पहुंचा प्रशासन तो खुलीं समस्याओं की परतें, स्वच्छता में लापरवाही पर नोटिस भोपाल में अभाविप का विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन, ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ का दिया संदेश

भगवान परशुराम जयंती समारोह पूर्वक मनायेगा ब्राह्मण समाज

भगवान परशुराम जयंती समारोह पूर्वक मनायेगा ब्राह्मण समाज
शेयर करें:

भगवान श्री परशुराम का प्राकट्य महोत्सव, 10 मई

सिवनी यशो:- जिला ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में, भगवान विष्णु के षष्टम् अवतार, *भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव आयोजन की रूपरेखा निर्धारित की गई*। कार्यक्रम को सफल बनाने विभिन्न समितियां का गठन करके कार्य विभाजन का दायित्व एवं प्रभार सोंपा गया। जिला ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं. श्री दिलीप तिवारी की अध्यक्षता में, विगत दिवस समाज की जिलाबैठक संपन्न हुई। भृगुकुल नंदन भगवान परशुराम का प्राकट्य महोत्सव समारोह आगामी 10 मई ,के संबंध में ,बैठक में व्यापक विचार विमर्श के पश्चात, कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में सर्वसम्मत निर्णय लिए गए कि, वैशाख शुक्ल अक्षय तृतीया तदनुसार 10 मई शुक्रवार* को, नंदीकेश्वर धाम बरघाट रोड सिवनी में- *ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य महाराज श्री द्वारा प्रतिष्ठित- श्री माता त्रिपुर सुंदरी तथा भगवान श्री परशुराम के सिद्ध मंदिर में* प्रात: 9:00 बजे से आचार्य पंडित सोनू महाराज के आचार्यत्व में ,विधि विधान से अभिषेक ,पूजन, अर्चन, विग्रह श्रृंगार, प्रारंभ होगा। जिसमें समस्त श्रद्धाुलूजन सपरिवार पुण्य लाभअर्जित करने हेतु सादर आमंत्रित हैं। समारोह के *दूसरे चरण में*, भगवान श्री परशुराम की *भव्य शोभायात्रा ,वाहन रैली* के रूप में दोपहर 3:00 बजे मठ मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा में आमंत्रित विशिष्ट अतिथिगण तथा विप्र समाज के नर-नारी, नगर के निर्धारित रैली मार्ग से भ्रमण करते हुए, नगर वासियों को शुभ आशीर्वाद प्रदान करेंगे। शोभायात्रा नंदीकेश्वर धाम श्री परशुराम भवन पहुंचकर, धर्म- सभा में परिवर्तित होगी । धर्मसभा को विप्र समाज के आमंत्रित विद्वानों द्वारा उदबोधित किया जावेगा। कार्यक्रम में -अतिथियों का अभिनंदन ,प्रतिभा सम्मान ,समाज का प्रतिवेदन वाचन ,उद्बोधन, आभार अभिव्यक्ति, प्रीति भोज के पश्चात, *शाम 7:00 बजे से भजन संध्या का कार्यक्रम निर्धारित है*। जिला ब्राह्मण समाज अध्यक्ष एवं आयोजन समिति ने समस्त विप्रजनो तथा श्रद्धालुओ से - समारोह में सपरिवार वरद् उपस्थिति प्रदान कर ,पुण्य लाभ अर्जित करने का विनम्र आग्रह किया है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें