WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

सना अंजुम का मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव ने किया सम्मान

  छपारा यशो:- छपारा 11 अगस्त, 2024 रविवार को राजधानी भोपाल के रविन्द्र भवन (Ravindra Bhawan of capital Bhopal) में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कुमारी सना अंजुम खान (Miss Sana Anjum Khan) को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। स्वर्गीय याकूब खान की पुत्री कुमारी सना नगर के सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान मिशन स्कूल छपारा (Mission School Chapra) में अंग्रेजी माध्यम की छात्रा हैं।

   कुमारी सना ने शैक्षणिक वर्ष 2023-24 की बोर्ड परीक्षाओं में कक्षा 12वीं जीव विज्ञान संकाय में राज्य की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने उनके विद्यालय और नगर को गौरवान्वित किया है। मिशन स्कूल छपारा परिवार कुमारी सना को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!