सिवनी यशो :-प्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव शुक्रवार 12 अप्रैल को सिवनी जिले के कहानी में लोकसभा चुनाव में मंडला लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे ।
प्रेस को जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव 12 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे हेलीकाप्टन से कहानी पहुँचेंगे जहां वे आयोजित जनसभा को संबोधित कर मंडला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी फग्गनसिंह के लिये समर्थन मांगेगे । मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कहानी में भाजपा के जिम्मेदार कार्यकत्र्ताओं द्वारा तैयारियाँ को अंतिम रूप दिया जा रहा है ।
भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, लोकसभा प्रभारी प्रभुल्ल मिश्रा, लोकसभ चुनाव में विधानसभा प्रभारी मुकेश बघेल, केवलारी विधानसभा प्रभारी भाजपा जिलामंत्री अजय डागोरिया,लखनादौन विधानसभा प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री जयदीप सिंह चौहान विधानसभा केवलारी संयोजक प्रदीप राय, लखनादौन विधानसभा संयोजक राजेश पारासर सहित लखनादौन एवं केवलारी विधानसभा के मंडल अध्यक्षों ने समस्त भाजपा के कार्यकत्र्ताओं से जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने का आग्रह किया है ।



