छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भारत की चमक और धमक बढ़ी है – पटेल

सामाजिक संपर्क के लोकसभा संयोजक ज्ञानचंद सनोडिया द्वारा कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री राम खिलावन पटेल की बैठक संपन्न करवाई

 

सिवनी यशो: गुरूवार 11 अपै्रल को कुर्मी क्षत्रिय समाज के मंगल भवन में रामखेलावन पटेल पूर्व राज्य मंत्री एवं कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक ली उन्होंने कहा कि देश आज प्रगति के मार्ग पर चल पड़ा है । 2029 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा वहीं, 2047 में भारत अपनी 100 साल की आजादी पूरी करने के साथ – साथ विश्व में पहले नंबर की अर्थ व्यवस्था हासिल कर विश्व की महाशक्ति के रूप में उभरेगा ।
साल 2023 में भारत ने ढेरों मुकाम हासिल किए है, फिर चाहे घरेलू मोर्चे पर हो, या फिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो. जी20 शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन हो या मिशन चंद्रयान. भारत 2023 में खूब चमका है.भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी खूब तरक्की कर रहा है. आगे भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रेलवे सेक्टर की तरफ विशेष ध्यान देने वाले है।
श्री पटेल ने कहा कि आज मोदी जी देश को सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाने की ओर चल पड़े हैं. उन्होंने कहा कि आज भारत देश का सम्मान बढ़ा रहा है विश्व में मोदी जी ने भारत को एक नई ऊंचाई दिलवाई है. ऐसी अनेकों बात उनके द्वारा कही गई, उन्होंने कहा कि बालाघाट लोकसभा में लगातार भारतीय जनता पार्टी के सांसद रहे हैं । वर्तमान सांसद डां. ढालसिंह बिसेन के द्वारा भी अनेकों सौगात इस लोकसभा क्षेत्र को प्रदान की गयी है । इस बार मोदी जी ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया है, उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लोकसभा चुनाव के इस महाकुंभ में अपने साथ कम से कम पांच वोट डलवाने का ज़रूर योगदान दें ।
श्री पटेल ने कहा कि हमें भारतीय जनता पार्टी को वोट देना है यह पूरी तरह सुनिश्चित कर लें । इस अवसर पर उनके साथ सरदार पटेल यूनिवर्सिटी बालाघाट के कुलाधिपति दिवाकर सिंह की उपस्थिति रही उन्होंने भी भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जिताने का आग्रह किया. इस अवसर पर कुर्मी क्षत्रिय समाज जिला सिवनी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश सनोडिया, पूर्व अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सनोडिया, परसराम सनोडिया, शिव सनोडिया, भारत बाबू, गोपाल सनोडिया (ताप्ती कृषि केंद्र) ज्ञानप्रसाद सरवैया, श्रीमती रुक्मणी सनोडिया, राजकुमार सनोडिया, राजू सनोडिया, भानु सनोडिया, राम सिंह सनोडिया, विजय सनोडिया, परसराम सनोडिया, पतिराम सनोडिया ,अनिल सनोडिया, महेश सनोडिया, दादूराम सनोडिया, मेहताप सनोडिया, प्रदीप सनोडिया, चेतराम सनोडिया की उपस्थिति रही

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!