मध्यप्रदेशसिवनी

प्राथमिक शाला मुंडरई का भवन जर्जर, ग्राम पंचायत में लग रही कक्षाएँ

Seoni 28 January 2025
सिवनी यशो:- आदिवासी विकास खंड छपारा के अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र ग्राम पंचायत मुडरई में संचालित प्राथमिक शाला भवन बहेद दयनीय स्थिती में पहुँच गया है, भवन की जर्जर हालत को देखते हुये स्कूल की सभी कक्षाएँ ग्राम पंचायत भवन में लगायी जा रही है परंतु ग्राम पंचायत का भवन पर्याप्त कक्षाएँ लगाने लायक नहीं है और एक ही कक्ष में दो से अधिक कक्षाएँ लगाना पड़ती है और ग्राम पंचायत में दिन भर पंचायत प्रतिनिधियों एवं आमजनता की आवक जावक होने से विधिवत पढ़ाई में व्यवधान होता है ।

पहली कक्षा से पांचवी कक्षा तक 2 साल से स्कूल पंचायत भवन में लगाया जा रहा है । स्कूल भवन निर्माण के लिए स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक सहित जनपद पंचायत के अध्यक्ष सदम सिंह बरकड़े जनपद सदस्य ग्राम पंचायत के सरपंच ने अनेक बार भवन निर्माण के लिए उच्च अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया पर उक्त भवन का निर्माण नहीं कराया गया ।

आज भी बच्चे ग्राम पंचायत के भवन में अध्यनरत हैं जिससे छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है ।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित जन प्रतिनिधियों से भवन निर्माण के लिये परिणामदायक प्रयास की अपेक्षा व्यक्त की है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button