धरम टेकडी पर चलाया स्वच्छता अभियान
ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
Chhindwara 01 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- नगर पालिक निगम महापौर विक्रम अहाके एवं कमिश्नर सी. पी. राय के कुशल मार्ग दर्शन में छिंदवाड़ा के प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाकर जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागृत किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत रविवार के शुभ दिन नगर पालिक निगम की स्वच्छता टीम के साथ स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन धरम टेकडी पहुंचे और वहां सेवा कार्य कर नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर स्वच्छता दूत के साथ नगर के युवा व्यवसाई मनोज साहू, ऋषभ दुगड़, राकेश जैन, नाओ यादव, अंशुल जैन, डिंपल भाई सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने सेवा कार्य किया ओर अपने प्रिय छिंदवाड़ा को स्वच्छ – स्वस्थ एवं सुंदर बनाने के साथ प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का संकल्प लिया जिनके साथ नगर पालिक निगम स्वच्छता टीम की अंकिता सोनी, शबाना, संध्या, आरती कीर्ति, अमन, विवेक, प्रथम सहित अन्य सदस्यगणों ने सेवा कार्य किया।



