मध्यप्रदेशसिवनी

सीएम डॉ यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों से की चर्चा

जल गंगा संवर्धन अभियान, वृक्षारोपण एवं  अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट की व्यवस्था   

सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने आज समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस (video conference) के माध्यम से सभी कलेक्टर, कमिश्नर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों (Collector, Commissioner and senior police officers) से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में 5 से 30 जून की अवधि में चलाए गए जल गंगा संवर्धन अभियान (Jal Ganga Enhancement Campaign) अंतर्गत संचालित गतिविधियों और कार्यों की समीक्षा की। इसी तरह मुख्यमंत्री डॉ यादव ने  शहरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर अधिक से अधिक पौध रोपण करवाने के निर्देश जिला अधिकारियों को दिए। उन्होंने अंतर्राज्यीय परिवहन चेकपोस्ट (Interstate Transport Checkpost) की पारदर्शी प्रणाली को लेकर भी विस्तार दिशा निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।
सीएम डॉ यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों से की चर्चा - Seoni News
उक्त वीडियो कॉन्फ्रेंस से कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता (Superintendent of Police Sunil Kumar Mehta) भी जुड़े। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय, वन विभाग के अधिकारी एवं सीएमओ की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button