धर्ममध्यप्रदेशसिवनी
शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी महाराज दो दिवसीय प्रवास पर रविवार को पहुँचे दिघोरी
आज 01 जुलाई एवं 02 जुलाई को भक्तगण निर्धारित समय पर ले सकते दर्शन लाभ
सिवनी यशो: – पूज्य पश्चिमाम्नाय द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानन्द सरस्वती जी महाराज श्री (Pujya Paschimnaya Dwarka Sharda Peethadhishwar Jagadguru Shankaracharya Swami Shri Sadanand Saraswati Ji Maharaj Shri) का 30 जून को शाम के समय दिघोरी आगमन हुआ ।
पूज्य शंकराचार्य जी के आगमन पर भक्तगणों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया । स्वामी सदानंद जी महाराज अपने निर्धारित दो दिवसीय प्रवास पर सिवनी पहुँचे है ।
महाराज श्री के गुरुधाम दिघोरी में दर्शन का समय दर्शन समय 01 जुलाई को शाम 5 बजे से 8 बजे तक निर्धारित है तथा 02 जुलाई को प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक गुरूधाम दिघोरी में होगा । श्रद्धालु भक्त निर्धारित समय पर पूज्य शंकराचार्य जी महाराज का दर्शन प्राप्त कर सकते हे ।



