भक्तिभाव से भरे युवाओं एवं मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में की सहभागिता
सिवनी यशो :- युवा अवस्था एक ऐसी अवस्था होती है जो जीवन की दिशा तय करने वाली होती है । इस अवस्था में युवा का मन जिस दिशा में जाता है वह उसके भविष्य की दिशा को तय कर देता है । उप नगरीय क्षेत्र भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित श्री मां आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर (Shri Ma Adishakti Jwala Devi Siddha Peeth Temple) में लगातार 45 सप्ताह से जिस लगन से युवा लगातार हर शनिवार शाम 6:00 बजे से भक्तिमय सुंदरकांड का पाठ एवं हनुमान चालीसा (Sunderkand recitation and Hanuman Chalisa) एवं इसके पश्चात महा आरती का आयोजन कर रहे है । इन युवाओं की नियमित्ता इस बात का स्पष्ट संकेत है कि युवाओं में समाज कल्याण का भाव तेजी से जागृत हो रहा है और आध्यात्म की ओर उनका झुकाव युवाओं को दिशा देने का क्रांतिकारी कदम है ।
मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि माता रानी के दरबार में इस शनिवार विशाल तिवारी जी यजमान रहे। नवयुवकों के द्वारा सास्वर सुंदरकांड पाठ एवं हनुमानजी चालीसा का पाठ भक्तिमय वातावरण का निर्माण कर रहा है । इस आयोजन में मातृशक्ति की उपस्थिती भी निरंतर बढ़ते जा रही है । हनुमान जी के प्रति बढ़ रही श्रद्धा युवाओं को भटाव से बचाने में सहायक होगा । पिछले 45 सप्ताह से युवाओं का सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के प्रति लगातार आकर्षण बढ़ रहा है और हर शनिवार को युवाओं की संख्या में वृद्धि एक अच्छा संकेत है ।
भक्ति और श्रद्धा के साथ पाठ के पश्चात महाप्रसाद वितरण एवं भंडारा भी यजमानों के सहयोग से किया जाता है । सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है।
आने वाले शनिवारों श्रावण मास का धार्मिक महत्व रहेंगा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति का आग्रह है।




