मंडला
कलेक्टर ने किया परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण
Mandala 27 February 2025
मंडला यशो:- कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जि़ले में चल रही बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजऱ मंगलवार को जिला मुख्यालय के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उत्कृष्ट विद्यालय एवं अवंती बाई स्कूल का औचक निरीक्षण करते हुए परीक्षाओं की व्यवस्था का जायजा लिया।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने परीक्षा केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि केंद्रों में विद्यार्थियों के लिए पानी, बिजली, बैठक व्यवस्था, प्रकाश आदि की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने केंद्रों का निरीक्षण करते हुए ज़रूरी निर्देश भी दिए। इस दौरान को सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी बड़कड़े सहित संबंधित उपस्थित थे।





