सिवनीमध्यप्रदेश

सड़क सुरक्षा पर कलेक्टर सख्त, ब्लैक स्पॉट सुधार और अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्माणाधीन स्थलों पर सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश

जिला सड़क सुरक्षा समिति सिवनी – कलेक्टर नेहा मीना सख्त, ब्लैक स्पॉट सुधार और अतिक्रमण हटाने के निर्देश

Seoni 08 July 2026
सिवनी यशो:- कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिले की सड़क सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, निर्माणाधीन सड़कों एवं पुल-पुलियों पर सुरक्षा इंतजाम तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करतीं कलेक्टर नेहा मीना
सिवनी में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा, ब्लैक स्पॉट सुधार और यातायात प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को निर्देश देतीं कलेक्टर नेहा मीना।

यह भी पढ़े :-  पीथमपुर को मिलेगी औद्योगिक रफ्तार, 272 करोड़ की लियुगोंग इंडिया परियोजना का आज भूमि-पूजन करेंगे सीएम मोहन यादव

बैठक में पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी, अपर कलेक्टर सुनीता खंडायत, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), एमपीआरडीसी, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

निर्माणाधीन स्थलों पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

कलेक्टर ने पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर चल रहे पुल निर्माण और सड़क मरम्मत कार्यों की प्रगति जानी।

उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के दौरान आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हो।

यह भी पढ़े :-‘सेफ क्लिक 2.0’ मैराथन में मिशन स्कूल का परचम, तीन विद्यार्थियों ने जीते शीर्ष तीन स्थान

निर्माणाधीन पुल एवं पुलिया स्थलों पर मजबूत बैरिकेडिंग, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था, सूचना पटल और रिफ्लेक्टर लगाए जाएं तथा यातायात के सुचारू संचालन के लिए वैकल्पिक मार्गों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने रेलवे क्रॉसिंग से जुड़ी क्षतिग्रस्त सड़कों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

ब्लैक स्पॉट सुधार और जनजागरूकता पर जोर

बैठक में दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्य कराने तथा सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए सतत जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़े :-रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में 18-19 जुलाई को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक, संगठन की रणनीति पर होगा मंथन

कलेक्टर ने कहा कि दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी और स्थायी उपाय किए जाएं।

अतिक्रमण हटाने की बनेगी चरणबद्ध कार्ययोजना

कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्र की सड़कों पर अवैध अतिक्रमण का चिन्हांकन कर चरणबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कई मार्गों पर अतिक्रमण के कारण एम्बुलेंस सहित आपातकालीन वाहनों के आवागमन में कठिनाई होती है, इसलिए ऐसे स्थानों से प्राथमिकता के आधार पर अतिक्रमण हटाया जाए।

यह भी पढ़े :-विधायक दिनेश राय मुनमुन ने लखनादौन आगमन पर पदयात्रा का किया स्वागत

उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को शहर के प्रमुख मार्गों का विस्तृत मानचित्र तैयार कर चरणबद्ध अतिक्रमण हटाने की कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए समग्र ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार करने को कहा।

पार्किंग और सड़क किनारे अतिक्रमण पर भी फोकस

बैठक में सड़क किनारे संचालित सांची पार्लरों को निर्धारित स्थानों पर संचालित कराने, ठेला एवं गुमटी दुकानदारों के लिए वैकल्पिक स्थान चिन्हित करने, बाजार क्षेत्रों में पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़े :-पेंचव्हेली एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनों में स्थायी रूप से बढ़े 2-2 कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

कलेक्टर ने सड़क के साइड शोल्डर की मरम्मत, गांवों से मुख्य मार्गों को जोड़ने वाले जंक्शनों पर प्रकाश व्यवस्था, दिशा-सूचक संकेतक एवं रिफ्लेक्टर लगाने तथा सड़क सुरक्षा उपकरणों को क्षति पहुंचाने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

https://jansunwai.up.nic.in/resources/pdf/BOR/doc/Anti_bhoomafiya0001.pdf

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button