मध्यप्रदेशसिवनी

फसल पंजीयन हेतु किसानों को जागरूक करें : कलेक्टर हरेंद्र नारायन

समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, सीएम हेल्पलाइन व निर्माण कार्यों पर भी जताई नाराजगी

छिंदवाड़ा फसल पंजीयन

छिंदवाड़ा यशो:- कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने समय-सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेकर जिले के अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर धीरेन्द्र सिंह, एसडीएम सुधीर जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर एवं श्रीमती अंकिता त्रिपाठी, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्री पी. राजौदिया, आयुक्त नगर निगम सी. पी. राय सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
जिले के समस्त एसडीएम एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

फसल पंजीयन के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

कलेक्टर श्री नारायन ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले की 88 सहकारी समितियों, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र, साइबर कैफे एवं स्वयं के मोबाइल अथवा कंप्यूटर के माध्यम से गेहूँ, चना, मसूर एवं सरसों फसलों का पंजीयन किया जा रहा है।

उन्होंने पंजीयन की अंतिम तिथियाँ स्पष्ट करते हुए बताया कि—

  • गेहूँ : 07 मार्च

  • चना एवं मसूर : 16 मार्च

  • सरसों : 20 मार्च

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए किसानों को जागरूक करें तथा पंजीयन में हरसंभव सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने किसानों से अपील की कि “फसल बेचने का निर्णय बाद में लिया जा सकता है, लेकिन पंजीयन समय-सीमा के भीतर अवश्य करा लें।”
इस कार्य के लिए फील्ड अधिकारियों को और अधिक सक्रिय रहने के निर्देश भी दिए गए।

सीएम हेल्पलाइन में कमजोर प्रदर्शन पर नाराजगी

कलेक्टर श्री नारायन ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में निचले ग्रेड एवं 80 प्रतिशत से कम स्कोर वाले विभागों पर नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी माह की ग्रेडिंग के लिए अभी से सुधार किया जाए और संबंधित विभागों के नोडल अधिकारी अथवा जिला प्रमुख स्वयं जिला कंट्रोल रूम में उपस्थित होकर शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को सभी अधिकारी गंभीरता से लें।

लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन के कार्यों का पुनः निरीक्षण होगा

कलेक्टर श्री नारायन द्वारा लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन द्वारा छिंदवाड़ा शहर में किए गए निर्माण एवं रेस्टोरेशन कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है।
बैठक में नगरीय विकास विभाग के अधिकारियों ने सभी साइट्स पर कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी, जिसके बाद कलेक्टर ने एसडीएम छिंदवाड़ा एवं डिप्टी कलेक्टर छिंदवाड़ा को निर्देश दिए कि वे सभी कार्यस्थलों का स्थल निरीक्षण कर पुष्टि करें और अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

https://www.krishakjagat.org/news/registration-of-kodo-kutki-crop-till-october-24/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!