मध्यप्रदेशसिवनी

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचीं कलेक्टर नेहा मीना, राहत शिविरों और जलभराव क्षेत्रों का किया निरीक्षण

केवलारी में हालात का लिया जायजा, जल निकासी तेज करने और राहत-बचाव व्यवस्था चौकस रखने के दिए निर्देश

केवलारी बाढ़ निरीक्षण – बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं कलेक्टर नेहा मीना, केवलारी में राहत शिविरों और जलभराव का किया निरीक्षण

Seoni, 07 July 2026
सिवनी यशो:- जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच कलेक्टर नेहा मीना ने मंगलवार को केवलारी प्रवास के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने जलभराव वाले गांवों और संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली तथा नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि जहां भी जलभराव की समस्या है, वहां तेजी से कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाई जाए।

उन्होंने लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

केवलारी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करतीं कलेक्टर नेहा मीना
कलेक्टर नेहा मीना ने केवलारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जरूरत पड़ते ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश

कलेक्टर ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवश्यकता पड़ने पर बिना किसी देरी के सुरक्षित राहत केंद्रों तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों की सुरक्षा और उन्हें समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

राहत शिविरों की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

प्रवास के दौरान कलेक्टर ने स्थापित राहत शिविर का निरीक्षण कर वहां भोजन, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत शिविरों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए तथा वहां ठहरे प्रत्येक व्यक्ति की आवश्यकताओं का संवेदनशीलता के साथ ध्यान रखा जाए।

केवलारी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करतीं कलेक्टर नेहा मीना
कलेक्टर नेहा मीना ने केवलारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

संचार व्यवस्था हर हाल में रहे सुचारु

कलेक्टर ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि संचार व्यवस्था हर परिस्थिति में निर्बाध बनी रहनी चाहिए, ताकि किसी भी आपात सूचना पर राहत एवं बचाव दल तुरंत प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंच सकें।

उन्होंने अधिकारियों को लगातार क्षेत्र भ्रमण करने और आमजन से नियमित संवाद बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजली शाह, एसडीएम केवलारी महेश अग्रवाल सहित राजस्व, पुलिस, पंचायत एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :- 1-कांग्रेस आंतरिक कलह और नेतृत्व संकट से जूझ रही है: हेमंत खण्डेलवाल

2.<साइबर क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत/p>

3.<शिवपुरी में 2,500 करोड़ के अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव/p>

4.<सिवनी नगर पालिका परिषद की साधारण सभा में 115 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, कांग्रेस के विरोध के बीच 39 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी/p>

https://x.com/collectorjhabua/status/2039537268994834570?s=20

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button