मंडलामध्यप्रदेश

कलेक्टर ने की वीरांगना आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता

Mandala 20 November 2024
मंडला यशो:- कलेक्टर सोमेश मिश्रा (Collector Somesh Mishra) एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकचेला(Superintendent of Police Rajat Sakchela) ने काशी विश्वनाथ वैदिक गुरूकुल (Kashi Vishwanath Vedic Gurukul) के तत्वाधान में 11 कुण्डीय महायज्ञ व वीरांगना आत्मरक्षा प्रशिक्षण (veerangana self defense training) कार्यक्रम में सहभागिता की। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि वैदिक गुरूकुल तथा आर्य समाज वैदिक परम्पराओं से समाज से नागरिकों को जोडऩे का प्रयास कर रही है, जिससे पाश्चात्य संस्कृति की तुलना में वैदिक संस्कृति प्रसारित हो सके।

कलेक्टर ने जिला प्रशासन द्वारा अपराजिता अभियान की भूमिका से अवगत कराया। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए आत्मरक्षा के प्रशिक्षण लिए वैदिक परम्पराओं की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रजत सकचेला ने काशी विश्वनाथ वैदिक गुरूकुल के द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, ढाल-तलवार, भाला आदि का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया। कलेक्टर एवं एसपी को युग प्रवर्तक महर्षि दयानंद सरस्वती जी की चित्र भेंट की गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button