WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मंडलामध्यप्रदेशहेल्थ

सुखलाल को बैशाखी भी मिल गयी और तत्काल दिव्यांगता प्रमाण पत्र

Mandala 20 November 2024
मंडला यशो:- प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर सोमेश मिश्रा (Collector Somesh Mishra)  के निर्देश पर शिकायतों का मौके पर ही निराकरण होने से आवेदक खुशी जाहिर कर रहे हैं।
ऐसा ही वाक्या मंगलवार को भी देखने को मिला। मुनु घुघरी निवासी सुखलाल पटेल ने कलेक्टर को दिव्यांग प्रमाण पत्र (disabled certificate) और वैशाखी (Baisakhi) के लिए आवेदन दिया और बताया कि उन्हें दिव्यांगता के कारण चलने-फिरने में बड़ी कठिनाई होती है। मुझे वैशाखी की आवश्यकता है। इस पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सिविल सर्जन (civil surgeon) को निर्देशित किया कि तत्काल सुखलाल का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की कार्यवाही करें। साथ ही सामाजिक न्याय विभाग (Department of Social Justice) को आवेदक की पात्रता का परीक्षण कर श्रवण यंत्र (hearing aid) प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मौके पर ही सुखलाल को दिव्यांग प्रमाण पत्र और वैशाखी प्रदान की।

दिव्यांग प्रमाण पत्र और वैशाखी पाकर सुखलाल अत्यंत खुश हुए एवं कलेक्टर से आत्मीय चर्चा करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता जाहिर की। कलेक्टर ने भी सुखलाल से उनके एवं उनके परिवार के बारे में आत्मीय बात की। सुखलाल ने इस दौरान जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए जनसुनवाई कार्यक्रम (public hearing program ) की सराहना की।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!