मध्यप्रदेशव्यापारसिवनी
धान उपार्जन केंद्रों के संचालन के लिए महिला स्व सहायता समूहो,ग्राम संगठन संगठनों से आवेदन आमंत्रित
seoni 20 November 2024
सिवनी यशो:- मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिवनी (Chief Executive Officer Seoni) से प्राप्त जानकारी अनुसार समर्थन मूल्य (support price) पर खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 (Kharif Marketing Year 2024-25) में धान एवं मोटा अनाज उपार्जन का कार्य NRLM के महिला स्व सहायता समूहों,ग्राम संगठन,संकुल स्तरीय संगठन (CLF) को प्रदाय किया जाना है। इस हेतु समस्त संस्थाओं से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है।
ज्ञात हो कि शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान एवं मोटा अनाज उपार्जन का कार्य NRLMके महिला स्व सहायता समूहो/ग्राम संगठन/संकुल स्तरीय संगठन (CLF) को प्रदाय किया जाना है। इस हेतु समस्त संस्थाओं से दिनांक 30.11.2024 तक आवेदन आमंत्रित किया जा रहे है। उपार्जन सबंधी विस्तृत दिशा निर्देश जिला पंचायत सूचना पटल/जनपद पंचायत के सूचना पटल पर देखे जा सकते है। किसानों द्वारा विक्रय उपज का भुगतान सुनिश्चित करने हेतु महिला स्वसहायता समूहों/ग्राम संगठनों को 10 लाख की डीडी पोस्ट डेटेड चैक पीडीसी, बैंक गारंटी / साल्वेसी आदि के संबंध में जमा किये जाने वाले दस्तावेज की सम्पूर्ण जानकारी जिला पंचायत कार्यालय की एनआरएलएम शाखा से प्राप्त की जा सकेंगी।





