मध्यप्रदेशसिवनी

अनियमित्ता बरतने वाले शिक्षको पर कार्यवाही सुनिश्चित करें – कलेक्टर

समय सीमा बैठक संपन्न

सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन  (Collector Ms. Sanskriti Jain) की अध्यक्षता में गुरूवार 11 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष (Collectorate Hall) में समय-सीमा बैठक (deadline meeting) आयोजित हुई। बैठक में अपर कलेक्टर  सी.एल. चनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत सहित सभी विभाग प्रमुखों की उपस्थिति रही।

एक पेड़ माँ के नाम अभियान में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो

अनियमित्ता बरतने वाले शिक्षको पर कार्यवाही सुनिश्चित करें - कलेक्टर - Seoni News

बैठक में सर्वप्रथम कलेक्टर सुश्री जैन ने विभागवार सीएम हेल्प लाईन (CM Help Line) की लंबित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की । उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा शिकायतों में दर्ज प्रतिवेदन का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का विस्तृत एवं संतोषजनक प्रतिवेदन दर्ज किया जाए साथ ही आवेदक को भी अवगत कराया जाए। उन्होंने प्रत्येक शिकायत को संतुष्टि से बंद करवाने के लिए प्रयास करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। कलेक्टर सुश्री जैन द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी स्थिति में कोई भी शिकायत बिना अटेंड किए अन्य लेबल पर न जाए। कलेक्टर सुश्री जैन ने एक पेड़ अपनी मां के नाम (A tree in the name of my mother) अभियान अंतर्गत विभागवार निर्धारित किए गए लक्ष्य के विरूध्द प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को उनके कार्यालय में कार्यरत शासकीय तथा अशासकीय कर्मियों की अभियान में शतप्रतिशत भागिदारी सुनिश्चित कराते हुए पौध रोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

चरनोई भूमि अतिक्रम मुक्त करें

कलेक्टर सुश्री जैन द्वारा सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अनुभाग अंतर्गत चरनोई भूमि चिन्हांकित करने तथा चिन्हांकित चरनोई भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावासों एवं आश्रमों के निरीक्षण प्रतिवेदन का भी अवलोकन किया। उन्होंने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को अनियमित्ता बरतने वाले शिक्षकों पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने पीएम जनमन योजना अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं एवं योजनाओं के क्रियांवयन की अनुभागवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button