देश विदेशमध्यप्रदेशसिवनी

“माटीकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे: कलेक्टर”

कलेक्टर शीतला पटले ने पचधार में कलाकारों से संवाद कर मार्केटिंग, पैकेजिंग और बिक्री बढ़ाने के दिए निर्देश

Seoni 11 December 2025

सिवनी यशो:- कलेक्टर ने माटीकला कलाकार संवाद कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने कुरई विकासखंड के प्रवास के दौरान ग्राम पचधार में माटीकला कलाकारों से भेंट कर उनके उत्पादों का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं, मांग और आय के संबंध में विस्तृत जानकारी ली तथा उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

कलेक्टर माटीकला कलाकार संवाद के माध्यम से स्थानीय कारीगरों की कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

कलेक्टर ने मिट्टी के बर्तन, दैनिक उपयोग की वस्तुएँ और

सजावटी कलाकृतियों की गुणवत्ता एवं मांग का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कलाकारों के उत्पादों की –

पैकेजिंग,

ब्रांडिंग और

मार्केटिंग में सुधार किए जाएँ,

जिससे इनकी बिक्री और आय में वृद्धि हो सके।

इस अवसर पर उन्होंने सक्रिय महिला स्व-सहायता समूहों से भी चर्चा की,

जिनमें अनेक महिला माटीकला कलाकार शामिल हैं।

कलेक्टर ने कहा कि –

इन समूहों के उत्पादों को स्थानीय ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय बाजार में स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि-

पेंच टाइगर रिजर्व आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों तक कलाकारों के उत्पादों की जानकारी पहुँचाई जाए,

जिससे पर्यटक सीधे खरीद कर स्थानीय कलाकारों की आजीविका बढ़ाने में सहयोग कर सकें।

इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह,

एसडीएम श्री विजय सेन

सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B0%C2%B5%C2%B0%C2%B9%C3%8E%C2%B2%C2%B0%C2%B2

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!