छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

कन्या छात्रावास में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

Chhindwara 30 December 2024
छिंदवाड़ा यशो:- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के प्राचार्य डॉ वाय के शर्मा के संरक्षण व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ मंशाराम उइके, प्रो महेन्द्र साहू के मार्गदर्शन में महाविद्यालय से कन्या छात्रावास तक स्वच्छता रैली निकाली गयी जिसमें स्वयंसेवकों द्वारा “हम सब ने यह ठाना है, छिंदवाड़ा स्वच्छ बनाना है” “पाउच पन्नी पॉलीथीन, प्रकृति के दुश्मन तीन” जैसे आदि नारे लगाए गए ।

रैली में कॉलेज प्राचार्य डॉ शर्मा ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि स्वच्छता ही सेवा है इस प्रकार उत्साह के साथ कार्य करने से जल्द हमारा शहर स्वच्छता अभियान में नंबर वन पर होगा, स्वयंसेवकों के साथ मिलकर उन्होंने कन्या छात्रावास में गाजर घास उन्मूलन, पोलीथीन एकत्रीकरण, आस-पास की सफाई आदि कार्य किए ।

इस कार्यक्रम में एनएसएस वरिष्ठ स्वयंसेवक विशाल सलामे, रेड अध्यक्ष अमित कुमार बारई, चंचलेश साहू, संकल्प विश्वकर्मा, योगेश डेहरिया, आयुष, सुरजीत ठाकुर, आशीष वर्मा, शिवम उइके, सत्यप्रकाश सूर्यवंशी, भूमिका धुर्वे, मुस्कान माथारे, राजनंदनी, भावना, चांदनी, डिम्पल, पार्वती आदि बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button