बालाघाट

बढ़ती टेक्नोलॉजी के दौर में अनजाने एप्प से रहे सतर्क

लालबर्रा के गणेशपुर में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

Balaghat 19 March 2025
बालाघाट यशो:- सोमवार को लालबर्रा तहसील के ग्राम पंचायत, गणेशपुर में अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति वारासिवनी सुधीर सिंह ठाकुर, प्रथम जि़ला एवं अपर सत्र न्यायाधीश वारासिवनी की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान उपस्थित ग्रामीणजनो को बताया गया कि मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य क्या हैं? वहीं उपस्थित छात्राओं को वर्तमान समय में मोबाइल एवं सोशल मीडिया से होने वाले अपराधों के बारे में जागरूक कराया गया एवं बताया गया कि किसी भी प्रकार के अनजान एप को मोबाइल में ना ही डाउनलोड करें और ना ही सोशल मीडिया पर अधिक समय तक एक्टिव रहें। साथ ही साइबर क्राइम एवं पास्को एक्ट के संबंध में उपस्थित ग्रामीणजन को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जागरूकता शिविर में ग्राम पंचायत गणेशपुर के सरपंच हेमन्त कटरे, सचिव श्रीमती रीता लानगे, ग्राम स्वरोजगार सहायक सुरेश कटरे सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!